ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल अप्रैल 2025 में आम लोगों के लिए खुलेगा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे उद्घाटन

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले पटना को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल को अप्रैल 2025 में आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

patna
नए टर्मिनल की सौगात
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Patna Airport : पटना एयरपोर्ट का नया और अत्याधुनिक टर्मिनल अप्रैल 2025 में आम लोगों के लिए खोला जाएगा। जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री और पटना साहिब के सांसद रविशंकर प्रसाद ने एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक के बाद दी।


सोमवार को एयरपोर्ट सलाहकार समिति की बैठक हुई जिसमें नए टर्मिनल का निर्माण और एयरपोर्ट पर अन्य विकास कार्य। हवाई अड्डे से कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने। यात्री सुविधाओं को बढ़ाने। वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष संसाधन विकसित करने। एयरपोर्ट को बिहार की कलाकृतियों से सजाने के बार में चर्चा हुई। बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने अप्रैल तक नए टर्मिनल के उद्घाटन के लिए दिशा निर्देश भी दिए। 


बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल बिहार के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। नए टर्मिनल में रात्रि विश्राम, विमानों की धुलाई और रखरखाव जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी। यहां 10 नए पार्किंग बे बनाए जा रहे हैं, जिनमें से 5 एयरोब्रिज से जुड़े होंगे। विमानों के शौचालय और अन्य सफाई के लिए भूमिगत सीवरेज सिस्टम का निर्माण किया गया है। इन सुविधाओं से अब विमान पटना एयरपोर्ट पर अधिक समय तक रुक सकेंगे। 


वर्तमान में पटना एयरपोर्ट पर सीमित सुविधाओं के कारण विमानों का औसत ठहराव समय 35 से 50 मिनट है। नए टर्मिनल के चालू हो जाने के बाद यह अवधि बढ़ जाएगी, जिससे ट्रांजिट निरीक्षण के साथ-साथ रखरखाव और अन्य आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करना आसान हो जाएगा। नए टर्मिनल के उद्घाटन के बाद वर्तमान टर्मिनल भवन को ध्वस्त कर दिया जाएगा और उसकी जगह नए पार्किंग बे बनाए जाएंगे। यह नया टर्मिनल आधुनिकता और परंपरा का मिश्रण होगा, जिसमें बिहार की संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल अप्रैल 2025 में खुलेगा, जिसमें आधुनिक सुविधाएं होंगी और यह बिहार के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

टैग्स