ब्रेकिंग
मां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकी

मोदी सरनेम केस: झारखंड HC में राहुल गांधी के खिलाफ अहम सुनवाई आज, PM मोदी को लेकर दिया था आपत्तिजनक बयान

PATNA : 'मोदी सरनेम' को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के तरफ से जो बयान दिए गए हैं इसको लेकर आज रांची हाई कोर्ट में आज अहम सुनवाई है। रांची उच्च न्यायालय में ये सुनवाई रा

मोदी सरनेम केस:  झारखंड HC में राहुल गांधी के खिलाफ अहम सुनवाई आज, PM मोदी को लेकर दिया था आपत्तिजनक बयान
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : 'मोदी सरनेम' को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के तरफ से जो बयान दिए गए हैं इसको लेकर आज रांची हाई कोर्ट में आज अहम सुनवाई है। रांची उच्च न्यायालय में ये सुनवाई राहुल गांधी की याचिका पर होगी। इसको लेकर रांची की निचली कोर्ट में प्रदीप कुमार मोदी द्वारा वर्ष 2019 में की गई शिकायत दर्ज करवाई गई थी। जिसके बाद यह मामला हाई कोर्ट पहुंचा था। इस मामले में पिछली सुनवाई में रांची HC से राहुल गांधी को राहत मिली थी और 16 अगस्त तक किसी भी पीड़क या दंडात्मक कार्रवाई पर रोक लगा दी गई थी। इसके बाद अब आज इस मामले में सुनवाई होनी है। 


दरअसल, मोदी सरनेम केस में निचली अदालत ने राहुल गांधी को कोर्ट में सशरीर हाजिर होने का आदेश दिया था।  इस पर निचली अदालत के आदेश को राहुल गांधी ने रांची हाई कोर्ट में दी चुनौती दी थी। इसके तहत राहुल गांधी ने व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होने से राहत देने की गुहार लगाई है। जिसके बाद अदालत ने प्रार्थी प्रदीप मोदी को नोटिस जारी किया था। 


मालूम हो कि, राहुल गांधी पर रांची निवासी प्रदीप मोदी ने वर्ष 2019 में दिए  उस बयान को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें राहुल  ने कहा था कि मोदी सरनेम वाले सभी चोर होते हैं। शिकायतकर्ता का आरोप है राहुल गांधी ने पूरे मोदी समुदाय का अपमान किया है। कांग्रेस नेता पर इसी से मिलते जुलते कई मामलों में देशभर में 12 से अधिक केस दर्ज हैं। 


आपको बताते चलें कि, यह मामला वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान का है. रांची के मोरहाबादी मैदान में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के दौरान राहुल गांधी ने नरेन्द्र मोदी, नीरव मोदी और ललित मोदी का जिक्र करते हुए कहा था कि ‘सारे मोदी सरनेम वाले चोर हैं। इसे लेकर अधिवक्ता प्रदीप मोदी ने कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। याचिका में कहा गया है कि राहुल गांधी के टिप्पणी से पूरा मोदी समाज आहत है, इसलिए उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।