ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होगी जेडीयू, नीतीश बोले- कौन मंत्री बनेगा ये प्रधानमंत्री तय करेंगे, कितने मंत्री बनेंगे ये RCP सिंह फैसला लेंगे

PATNA : नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में जेडीयू शामिल होगी. नीतीश कुमार ने पटना में इसकी पुष्टि कर दी. नीतीश ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है कि जेडीयू मंत्रिमंडल विस्तार

मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होगी जेडीयू, नीतीश बोले- कौन मंत्री बनेगा ये प्रधानमंत्री तय करेंगे, कितने मंत्री बनेंगे ये RCP सिंह फैसला लेंगे
First Bihar
3 मिनट

PATNA :  नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल के विस्तार में जेडीयू शामिल होगी. नीतीश कुमार ने पटना में इसकी पुष्टि कर दी. नीतीश ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है कि जेडीयू मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल नहीं होगी. लेकिन बीजेपी से सारी बातें आरपीसी सिंह करेंगे. पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को ही बीजेपी से बात करने को अधिकृत कर रखा है.


पटना में आज मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं और ना ही ऐसी कोई जानकारी उन्हें कि जेडीयू मंत्रिमंडल विस्तार में शामिल नहीं होने जा रही है. लेकिन नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में जेडीयू के कितने मंत्री होंगे ये आरसीपी सिंह तय करेंगे. नीतीश कुमार ने कहा कि आरसीपी सिंह जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं औऱ उन्हें ही पार्टी ने अधिकृत कर रखा है. सारी बातें वही करेंगे. 


पत्रकारों ने पूछा कि पिछले दफे नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने का फैसला तो नीतीश कुमार ने ही लिया था. नीतीश ने कहा कि उस वक्त वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष थे. अब पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आऱसीपी सिंह हैं.


नरेंद्र मोदी तय करेंगे कि जेडीयू से कौन मंत्री बनेगा
नीतीश कुमार ने कहा कि जेडीयू से कौन मंत्री बनेगा ये भी उन्होंने तय नहीं किया है बल्कि नरेंद्र मोदी तक करेंगे. नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं उनका अधिकार है. जिसे चाहें मंत्री बनायें. नीतीश ने कहा कि इसमें उनका कोई हस्तक्षेप नहीं है.


गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल का गुरूवार को विस्तार होने जा रहा है. इस फेरदबल में जेडीयू भी मंत्रिमंडल शामिल होगी. इससे पहले जब 2019 में नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल के गठन के समय नीतीश कुमार ने नाराज होकर जेडीयू के केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होने का एलान कर दिया था. 


नीतीश कुमार अपने सांसदों की संख्या के आधार पर मंत्रिमंडल में सीट चाहते थे लेकिन बीजेपी जेडीयू को सिर्फ एक मंत्री पद देने को तैयार थी. नाराज नीतीश ने एलान कर दिया था कि अब इस सरकार में जेडीयू कभी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होगी. हालांकि अब नीतीश कुमार कह रहे हैं कि पिछली बात खत्म हो गयी. अब जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को फैसला लेने का अधिकार है.