ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

Bihar News: बिहार के पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता और सुविधा देना सरकार की प्राथमिकता: मंत्री नीतीश मिश्रा

Bihar News: बिहार के पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता और सुविधा देना सरकार की प्राथमिकता में है। यदि हम कहीं स्वयं भ्रमण के लिए जाते हैं तो हम जिन बातों को सबसे पहले ध्यान देते हैं, वह वह

Bihar News
राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन
© reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar News: बिहार के पर्यटन स्थलों पर स्वच्छता और सुविधा देना सरकार की प्राथमिकता में है। यदि हम कहीं स्वयं भ्रमण के लिए जाते हैं तो हम जिन बातों को सबसे पहले ध्यान देते हैं, वह वहां मिलने वाली सुविधाएं और स्वच्छता की स्थिति है। बिहार में पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है, आने वाले दिनों में बुनियादी सुविधाएं और भी बढ़ेंगी और इसका व्यापक रूप में प्रचार-प्रसार भी होगा। जिससे देश भर में लोग यदि पर्यटन का कार्यक्रम बनाएं तो बिहार को भी उसमें अवश्य शामिल करें। पर्यटन मंत्री नीतीश मिश्रा ने होटल मौर्या में स्वच्छता ग्रीन लीफ रेटिंग सिस्टम को लेकर होटल संचालकों और टूर ऑपरेटर्स के लिए आयोजित राज्यस्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए उपरोक्त बातें कही। 


उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य के होटल संचालकों और टूर ऑपरेटर्स को भी हाथ बढ़ाना होगा। मसलन आपको अपने संस्थान में बेहतर कचरा प्रबंधन, स्वच्छता और आतिथ्य भाव का समावेश करना होगा जिससे पर्यटक आपके यहां आकर बेहतर अनुभव लेकर जाएं। समारोह में मेरा प्रखंड मेरा गौरव प्रतियोगिता के दरभंगा प्रमंडल के कुल 20 विजेताओं को मंत्री ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण पर्यटन निदेशक विनय कुमार राय और धन्यवाद ज्ञापन उप सचिव इंदु कुमारी ने किया।


पर्यटन सचिव लोकेश कुमार सिंह ने कहा कि बिहार पर्यटन की वेबसाइट पर ऐसे होटलों को जोड़ा जाएगा जिनकी स्टार और ग्रीन लीफ रेटिंग अच्छी होगी ताकि देश भर के पर्यटक सीधे वेबसाइट से बुकिंग कर सकें। उन्होंने होटलों के संचालकों और टूर ऑपरेटर्स को कहा कि स्वच्छता से परिपूर्ण सुविधाओं का स्वयं एसेसमेंट करें और अपने जिला पदाधिकारी से बेहतर से बेहतर ग्रीन लीफ रेटिंग प्राप्त करें। इससे आपके व्यवसाय को ही लाभ होगा। 


वहीं सीइओ, लोहिया स्वच्छ बिहार योजना हिमांशु शर्मा ने अपने संबोधन में सभी को इस स्टार रेटिंग की बारीकियों से अवगत कराया और उन्हें यह रेटिंग प्राप्त करने हेतु प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में यूनिसेफ के डॉ प्रभाकर सिन्हा ने इस रेटिंग के बारे में प्रजेंटेशन के जरिए विशेष जानकारी प्रदान की।