ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना में डॉक्टर के बाद MBA के छात्र ने किया सुसाइड, फंदे से लटकता मिला शव

PATNA : पटना में लगातार दूसरे दिन खुदकुशी का मामला सामने आया है. बुधवार को पीएमसीएच के डॉक्टर के बाद गुरुवार को एमबीए के स्टूडेंट ने फांसी लगा ली. मामला फुलवारीशरीफ के किसान कॉलोनी का है.

पटना में डॉक्टर के बाद MBA के छात्र ने किया सुसाइड, फंदे से लटकता मिला शव
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना में लगातार दूसरे दिन खुदकुशी का मामला सामने आया है. बुधवार को पीएमसीएच के डॉक्टर के  बाद गुरुवार को एमबीए के स्टूडेंट ने फांसी लगा ली. मामला फुलवारीशरीफ के किसान कॉलोनी का है.

चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान के एमबीए छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान 22 साल के विक्की कुमार के रूप में की गई है. बताया जा रहा है कि विक्की  ालंदा के रहुई बीघा प्रखंड के उतरनावां गांव का मूल निवासी विक्की नरेश कुमार का एकलौता बेटा था.

नरेश अपनी पत्नी, बेटा और बेटी के साथ फुलवारीशरीफ के किसान कॉलोनी में रहते थे.  नरेश की पत्नी एक निजी क्लीनिक में नर्स हैं, जबकि बेटा विक्की कुमार चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान में एमबीए प्रथम सेमेस्टर का छात्र था. बुधवार की रात मां अस्पताल चली गई थी औऱ बहन दूसरे कमरे में सोई थी. तभी विक्की ने पंखे में गमछी से फांस लगा ली. मामला का पता गुरुवार को तब चला जब देर तक बह कमरे से बाहर नही निकला. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची फुलवारीशरीफ थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. वहीं परिजनों का बुरा हाल है.