ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बच गई मेयर की कुर्सी, सीता साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले केवल 5 पार्षद ही मैदान में टिक पाए

PATNA : पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना की मेयर सीता साहू एक बार फिर अपनी कुर्सी बचाने में सफल हुई हैं। कोरोना काल के बीच सीता साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना की मेयर सीता साहू एक बार फिर अपनी कुर्सी बचाने में सफल हुई हैं। कोरोना काल के बीच सीता साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने वाले 41 पार्षदों में से केवल 5 ही मैदान में टिक पाए हैं। 


दरअसल सीता साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग के लिए आज बैठक बुलाई गई थी लेकिन इस बैठक में मेयर सीता साहू तकरीबन 20 मिनट की देरी से पहुंची। सीता साहू के देर से पहुंचने को मुद्दा बनाते हुए विरोधी गुट के पार्षदों ने वॉकआउट कर दिया। काफी देर तक श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में बवाल होता रहा लेकिन मेयर गुट वोटिंग के लिए आ रहा।


आखिरकार अब अंदर खाने से जो खबर आ रही है उसके मुताबिक सीता साहू की कुर्सी बच गई है उनके खिलाफ लाया गया अविश्वास प्रस्ताव गिर गया है क्योंकि विरोधी खेमे के केवल 5 पार्षद ही बैठक में मौजूद हैं। हालांकि अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि सीता साहू के पक्ष में कितने वोट पड़े हैं। श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में वोटिंग के दौरान कोरोना संक्रमण के मद्देनजर मीडिया को जाने की इजाजत नहीं है लिहाजा अब आधिकारिक तौर पर एलान का इंतजार है।