ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मेयर सीता साहू के बेटे की मनमानी फिर आयी सामने, उप नगर आयुक्त ने बदसलूकी का लगाया आरोप

PATNA : पटना की मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर कुमार पर एक बार फिर से गंभीर आरोप लगे हैं। पटना नगर निगम के उप नगर आयुक्त नुरुल हक शिवानी ने मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर कुमार के साथ-

FirstBihar
Anamika
3 मिनट

PATNA : पटना की मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर कुमार पर एक बार फिर से गंभीर आरोप लगे हैं। पटना नगर निगम के उप नगर आयुक्त नुरुल हक शिवानी ने मेयर सीता साहू के बेटे शिशिर कुमार के साथ-साथ उनके सहयोगी पार्षदों पर बदसलूकी का आरोप लगाया है। नगर आयुक्त को पत्र लिखकर उप नगर आयुक्त ने इसकी शिकायत की है। 


उप नगर आयुक्त ने जो पत्र लिखा है उसमें यह आरोप लगाया गया है कि निगम कार्यालय की शाखाओं में पार्षद और उनके प्रतिनिधि के साथ ही संवेदकों की तरफ से सरकारी काम में अड़ंगा लगाया जाता है। पार्षदों और ठेकेदारों का मन इतना बढ़ा हुआ है कि वह खुद ही फाइलों को इधर-उधर करने लगते हैं। अगर कोई अधिकारी और कर्मचारी इस पर टोका टोकी करता है तो उनके साथ बदसलूकी की जाती है। मेयर  पुत्र की मनमानी से परेशान उप नगर आयुक्त ने कहां है कि इतने दबाव में काम करने से बेहतर होगा कि उनका तबादला करवा दिया जाए। 


उप नगर आयुक्त ने आरोप लगाया है कि निगम कार्यालय को मेयर की बजाय उनके बेटे शिशिर कुमार संचालित कर रहे हैं। मेयर पुत्र लगातार सरकारी काम में दखलअंदाजी करते हैं। उप नगर आयुक्त ने कहा है कि मेयर के बेटे शिशिर कुमार अधिकारियों के साथ बदसलूकी भी करते हैं। योजनाओं का स्टीमेट बड़ा करके बनाने का दबाव बनाया जाता है। शिशिर कुमार पर इसके पहले भी गंभीर आरोप लग चुके हैं। पटना के पार्षद पिंकी कुमारी ने शिशिर कुमार के ऊपर छेड़खानी का आरोप लगाया था। यह मामला महिला आयोग के पास है। अपने बेटे शिशिर कुमार के ऊपर लगे आरोपों को मेरा सीता साहू ने एक बार फिर से खारिज किया है, लेकिन पटना नगर निगम से ताल्लुक रखने वाला हर शख्स जानता है कि सीता साहू की बजाय शिशिर कुमार का निगम कार्यालय में दबदबा है। अब देखना होगा कि मेयर पुत्र की मनमानी को लेकर बार-बार आरोप लगने के बाद सरकार इस मामले में सचेत होती है या फिर यह सिलसिला पहले की तरह जारी रहता है।