ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

मौसम विभाग ने जारी किया ग्रीन अलर्ट, 24 अप्रैल तक पटना सहित कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना

PATNA : मौसम विभाग ने बिहार में 24 अप्रैल तक के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया है. मंगलवार को भी बिहार के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट है.

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA :  मौसम विभाग ने बिहार में 24 अप्रैल तक के लिए ग्रीन अलर्ट जारी किया है. मंगलवार को भी बिहार  के कई जिलों में आंधी के साथ बारिश का अलर्ट   है. राज्य के अधिकतर जिले में आज बारिश छाए रहने की संभावना है. वहीं तेज हवा के साथ बारिश भी हो सकती है. उत्तरी बिहार के कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की भी संभावना है.  बताया जा रहा है कि पाकिस्तान से राजस्थान होते देश के मैदानी इलाकों में पहुंचने वाले बादल को अरब सागर से नमी मिली है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश से झारखंड तक बने साइक्लोन सर्किल से क्षेत्र में बारिश और आंधी तूफान का मौसम बना है, जो आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा. इसके कारण 24 अप्रैल तक पटना सहित बिहार के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है. जिसे लेकर ग्रिन अलर्ट जारी किया गया है.  


बिहार के कई हिस्सों में पिछले 2 दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिसके कारण तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की गई है. पटना में पिछले 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है. वहीं गया में पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक नीचे आ गया है.

 भागलपुर और पूर्णिया में भी उमस से राहत मिली है. हालांकि यह मौसम खेती किसानी के लिए उपयुक्त नहीं है. बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. पिछले 24 घंटों में कुछ इलाके में बारिश भी हुई है. जहां बारिश नहीं हुई है, वहां 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से ठंडी हवा चल रही है.