ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मौसम विभाग का अलर्ट, पटना समेत इन जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की संभावना

PATNA : मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों के लिए बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है. पटना समेत कई जिलों में दो से तीन घंटों अंदर बारिश का अलर्ट ज

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : मौसम विभाग ने बिहार के कई जिलों के लिए बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.  पटना समेत कई जिलों में दो से तीन घंटों अंदर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग की तरफ से जारी किए गए ताजा अलर्ट में पटना के साथ-साथ अरवल, भोजपुर, बक्सर, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, समस्तीपुर, बेगूसराय और जहानाबाद  में अगले 2 से 3 घंटों के बीच आंधी तूफान के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है. 

मौसम विभाग का अलर्ट, पटना समेत इन जिलों में तेज बारिश और वज्रपात की संभावना


मौसम विभाग ने तेज हवा के साथ बारिश की चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग के द्वारा जारी किए अलर्ट के अनुसार इन जिलों  में 8 बजे से लेकर अगले दो से तीन घंटों में तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी की गई है. 

मौसम विभाग के तरफ से जारी किए गए अलर्ट में लिखा गया है कि अगले तीन घंटों के में पटना समेत सभी अन्य जिलों के कुछ इलाकों में मध्यम से हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही वज्रपात होने की भी संभावना है. वज्रपात को लेकर मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस दौरान लोग कम से कम घर से बाहर निकलें. यदि बारिश में फंस जाते है तो किसी भी पेड़ के नीचे न रुकें.