ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

होली के दिन पटना में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के आसार

PATNA : आज रंगों का त्योहार होली है। होली के दिन मौसम ने अचानक करवट बदला है। अहले सुबह से ही आसमान में बादल छाये ह

होली के दिन पटना में बदला मौसम का मिजाज, बारिश के आसार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA : आज रंगों का त्योहार होली है। होली के दिन मौसम ने अचानक करवट बदला है। अहले सुबह से ही आसमान में बादल छाये हुए हैं। तेज हवाएं चलने से ठंड भी बढ़ गयी है। पटना में बारिश होने के आसार लग रहा है।


यदि बारिश हुई तो यह होली के रंग में बेरंग करने जैसा होगा। सुबह से ही लोग धूप उगने का इंतजार कर रहे हैं। लोगों की नजर आसमान पर टिकी हुई है। लोग जल्द सूर्योदय की कामना कर रहे है। वही बच्चे भी होली खेलने के लिए धूप होने का इंतजार कर रहे हैं। 


मौसम विभाग का अनुमान है कि, आगामी 4 दिनों की राज्य का मौसम ऐसा ही बना रहेगा। प्रदेश के कई हिस्सों में धूल भरी आंधी और बारिश के बाद रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई वहीं दिन का तापमान सामान्य से नीचे आ गया है।


आपको बताते चलें कि, मौसम विभाग का अनुमान है कि, बुधवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रहेंगे। कुछ शहरों में गरज के साथ वज्रपात की संभावना है। छिटपुट बारिश भी हो सकती है। दिन का तापमान 28 डिग्री सेल्सियस वहीं रात का तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहेगा। हवा औसतन 18 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी। राज्य के कुछ इलाको में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, इसके बाद मौसम में गर्माहट आने के भी अनुमान लगाए गए हैं।