ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

मौर्यालोक कॉम्प्लेक्स में नहीं लगेगा पार्किंग चार्ज, दुकानदारों के विरोध के बाद निगम ने लगाई रोक

PATNA : राजधानी पटना के मौर्यलोक कांप्लेक्स में गाड़ी खड़ी करने पर आपको पार्किंग चार्ज नहीं देना होगा। नगर निगम की तरफ से मौर्यालोक कांप्लेक्स में पार्किंग चार्ज लिया जाना था लेकिन

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना के मौर्यलोक कांप्लेक्स में गाड़ी खड़ी करने पर आपको पार्किंग चार्ज नहीं देना होगा। नगर निगम की तरफ से मौर्यालोक कांप्लेक्स में पार्किंग चार्ज लिया जाना था लेकिन दुकानदारों का विरोध देखते हुए निगम ने फिलहाल इस पर रोक लगा दी है। 


निगम की तरफ से मौर्या लोक कांप्लेक्स में पार्किंग चार्ज वसूली के लिए टेंडर दे दिया गया था। चार पहिया वाहनों से हर 2 घंटे के लिए ₹24 पार्किंग चार्ज और बाइक से ₹12 का पार्किंग चार्ज लिया जाना था लेकिन अब इस पर रोक लगा दी गई है। मौर्यालोक परिसर में दुकान चलाने वाले कारोबारी पार्किंग चार्ज वसूली का विरोध कर रहे थे। दुकानदार संघ ने निगम के फैसले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की घोषणा भी कर दी थी। 


दुकानदारों के विरोध को देखते हुए पटना नगर निगम के आयुक्त ने पार्किंग चार्ज वसूली के फैसले पर फिलहाल रोक लगा दी है। दुकानदारों ने मंगलवार को नगर निगम के आयुक्त का घेराव करने की तैयारी कर ली थी लेकिन निगमायुक्त ने अंतिम वक्त में पार्किंग चार्ज वसूली पर रोक का फैसला ले लिया।