ब्रेकिंग
BIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबार

मातम में बदली खुशियां : बहन की शादी के लिए लॉज बुक कर वापस लौट रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मातम का माहौल

KAMIUR : बिहार में सड़क हादसों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में

मातम में बदली खुशियां : बहन की शादी के लिए लॉज बुक कर वापस लौट रहे दो भाइयों की सड़क हादसे में मौत, परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

KAMIUR : बिहार में सड़क हादसों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला कैमूर से सामने आ रहा है। जहां  ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है। 


मिली जानकारी के अनुसार कैमूर जिले के भगवानपुर थानाक्षेत्र के गोबरछ गांव के पास ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका प्राथमिक उपचार सदर अस्पताल भभुआ में हुआ। फिर चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां बीच रास्ते में ही दूसरे युवक की भी मौत हो गई।


बताया जा रहा है कि ये दोनों युवक चचेरे भाई थे। जो बहन की शादी के लिए लॉज बुक करने भभुआ शहर आए थे। लॉज बुक करके वे वापस अपने गांव जा रहे थे तभी गोबरछ गांव के पास बाइक और ट्रैक्टर की सीधी भिड़ंत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। दोनों मृतक भगवानपुर थानाक्षेत्र के परमालपुर गांव के अवधेश सिंह के पुत्र विशाल कुमार और राजू सिंह के पुत्र आशीष कुमार बताये जाते हैं। विशाल की बहन की शादी थी। जिसके लिए लॉज बुक कर दोनों वापस घर जा रहे थे। पूरे मामले पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।


उधर , इस घटना को लेकर मृतक के रिश्तेदार भावना सिंह ने बताया कि परमालपुर गांव के दो बच्चों की रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई है। बाइक से भभुआ से वापस परमालपुर अपने गांव लौट रहे थे तभी ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गई। विशाल कुमार की बहन के शादी थी। उसी सिलसिले में भभुआ में लॉज बुक करने आए थे और लाज बुक करके वापस जा रहे थे। इसी दौरान गोबरछ गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से उनकी बाइक भीड़ गई। जिसमें विशाल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई और आशीष को चिकित्सकों ने उपचार के लिए बनारस रेफर किया था। लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। दोनों आपस में चचेरे भाई थे।