ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मशरूम खाने से एक ही परिवार के 8 लोग बीमार, बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती

PATNA: पटना के बाढ़ अनुमंडल से बड़ी खबर आ रही है जहां मशरूम खाने से एक ही परिवार के 8 लोग बीमार हो गये। आनन-फानन में सभी को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां डॉ

मशरूम खाने से एक ही परिवार के 8 लोग बीमार, बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के बाढ़ अनुमंडल से बड़ी खबर आ रही है जहां मशरूम खाने से एक ही परिवार के 8 लोग बीमार हो गये। आनन-फानन में सभी को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में एडमिट कराया गया। जहां डॉक्टरों की निगरानी में सभी का इलाज कराया जा रहा है। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि बाढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत मुबारकपुर गांव में घर की महिलाएं खेत से मशरूम उखाड़कर लाई थी। मशरूम की सब्जी बनाने के बाद घर के सदस्यों को परोसा गया। मशरूम की सब्जी खाने के बाद एक-एक कर परिवार के सभी सदस्यों को उल्टी होने लगी। अचानक एक साथ परिवार के आठ सदस्यों की तबीयत बिगड़ गयी। इन सभी को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां फिलहाल सभी की हालत पहले से बेहतर है। 


मरीज के परिजन अभिषेक ने बताया कि बसबारी से मशरूम उखाड़ कर घर की महिलाएं लाई थी। इसका सब्जी बनाकर दस बजे सभी ने खाया फिर दो बजे सभी को उल्टी होने लगी। एक साथ घर के 8 सदस्यों की तबीयत बिगड़ गयी। जिसके बाद सभी को बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी को पानी चढ़ाया गया है। जिसके बाद उल्टी रूक गयी है।    


टैग्स