ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना में प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे डॉक्टर साहब के मुंह पर पोती कालिख, सरकारी अस्पताल के हैं उपाधीक्षक

PATNA : सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर साहब को प्राइवेट प्रैक्टिस करना भारी पड़ गया. ड्यूटी से गायब मसौढ़ी अनुमंडल अस्पताल के उपाध्यक्ष के डॉक्टर हरिश्चंद्र हरि को निजी क्लिन

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : सरकारी अस्पताल में तैनात डॉक्टर साहब को प्राइवेट प्रैक्टिस करना भारी पड़ गया. ड्यूटी से गायब मसौढ़ी अनुमंडल अस्पताल के उपाध्यक्ष के डॉक्टर हरिश्चंद्र हरि को निजी क्लिनिक  में बैठा देखकर लोग भड़क उठे और उनके चेहरे पर कालिख तक पोत डाली.

दरअसल मसौढ़ी अनुमंडल अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ हरीश चंद्र हरी अपनी ड्यूटी से गायब थे. इलाज कराने के लिए लोग परेशान होकर उन्हें तलाश रहे थे तभी किसी ने जानकारी दी कि डॉक्टर साहेब मसौढ़ी के ही सती स्थान स्थित एक निजी नर्सिंग होम में मरीजों का इलाज कर रहे हैं. इसकी जानकारी मिलने के बाद नारी जनशक्ति संघ नाम के एक संगठन के कार्यकर्ता एकजुट हो गए. निजी क्लिनिक पर पहुंचकर डॉक्टर साहब की खूब लानत मलामत की और फिर उनके चेहरे पर कालिख तक पोत डाली.

डॉक्टर साहब पर आरोप है कि वह मरीजों को निजी क्लिनिक में बुलाते थे. सरकारी अस्पताल में इलाज कराने वाले मरीजों और उनके परिजनों पर इस बात के लिए दबाव बनाया जाता था कि वह प्राइवेट नर्सिंग होम में आकर अपना इलाज करा ले. उधर अपनी फजीहत होने के बाद जॉब चल हरिश्चंद्र हरि ने कहा है कि पिछले दिनों नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक मरीज की मौत हो गई थी इसी की रिपोर्ट देने के लिए वह नर्सिंग होम संचालक से मिलने आए थे. उन्होंने इस आरोप को खारिज किया है कि वह ड्यूटी से आए थे इस पूरे बवाल के बाद दोनों पक्षों की तरफ से थाने में प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है.