ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

पटना : हाइटेंशन तार से सटी गाड़ी, जिंदा जल गए दो लोग

PATNA : पटना क मसौढ़ी के संघतपर महराजचक रोड पर शुक्रवार की रात हाइटेंशन तार की चपेट में एक पियाजो मालवाहक गाड़ी आ गई. करंट प्रवाहित होने के कारण गाड़ी में आग लग गई और गाड़ी पर सवार दो लोग जिंदा जल

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना क मसौढ़ी के संघतपर महराजचक रोड पर शुक्रवार की रात हाइटेंशन तार की चपेट में एक पियाजो मालवाहक गाड़ी आ गई. करंट प्रवाहित होने के कारण गाड़ी में आग लग गई और गाड़ी पर सवार दो लोग जिंदा जल गए. जिसके बाद मौके पर अफरातफरी मच गई. दोनों मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. 

बताया जा रहा है कि फुलवारीशरीफ के जानीपुर के एक बारात भगवानगंज के बसौर गांव जा रही थी. पियाजो पर झाड़-फाटक का लदा था. ड्राइवर को रास्ता का पता नहीं चला और वह गलत रास्ता ले लिया. जब उसे गलत रास्ते का पता चला तो उसने गाड़ी मोड़ना चाहा. 

इसी दौरान नीचे लटक रहे हाइटेंशन लाइन में गाड़ी पर रखी लोहे की छतरी सट गई और शार्ट सर्किट के कारण गाड़ी में आग लग गई. जब तक गाड़ी में सवार ड्राइवर सहित दो लोग संभल पाते तबतक जिंदा जल गए. जिसके बाद इलाके में अफरातफरी मच गई. आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर स्टेशन को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.