ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

Marine Drive: पटना के मरीन ड्राइव पर चलती कुरियर वैन में लगी आग, ड्राइवर-खलासी ने कूदकर बचाई अपनी जान

पटना के मरीन ड्राइव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब चलती BLUE DART कुरियर वैन में अचानक आग लग गई। जिसके बाद गाड़ी धू-धूकर जलने लगी। वैन में सवार ड्राइवर और खलासी ने कूदकर अपनी जान बचाई।

ACCIDENT
कुरियर वैन में लगी आग
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Patna Marine Drive: पटना के मरीन ड्राइव में उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब एक चलती कुरियर वैन में अचानक आग लग गयी। BLUE DART कुरियर वैन में लगी आग हवा के कारण तेजी से फैलने लगी। जिसके बाद गाड़ी धू-धूकर जलने लगी। जिसे देखते हुए ड्राइवर और खलासी ने गाड़ी से छलांग लगा दी। जिसके कारण दोनों की जान बच पाई।


ब्लू डॉर्ट कुरियर की वैन महादेव स्थान का है जो पाटलिपुत्रा से मरीन ड्राइव होकर आलमगंज के पास जैसे ही पहुंची तभी गाड़ी से धुआं निकलने लगा और अचानक आग की तेज लपटे निकलने लगी और तेज हवा के कारण लपटे तेज हो गयी। बताया जाता है कि कुरियर वैन में उस वक्त कोई सामान नहीं था। यदि कुरियर का सामान गाड़ी के अंदर रहता तो आग और भयावह हो जाती। 


कुरियर वैन में आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड को दी गयी जिसके बाद मौके पर पहुंची दमकल की 3 गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण गाड़ी के इंजन से धुआं निकलना बताया जा रहा है। घटना सुलतानगंज थाना क्षेत्र स्थित जेपी गंगा पथ की है। इसे लोग मरीन ड्राइव के रुप में जानते हैं। कुरियर वैन में लगी आग के बाद मरीन ड्राइव पर गाड़ियों की कतार लग गयी। कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।   



टैग्स