ब्रेकिंग
BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦CBSE का नया प्लान तैयार, अब 10वीं-12वीं के छात्रों को इन खूबियों के आधार पर मिलेंगे नंबर, जानिए किस बात पर रहेगा खास फोकस✦"बिन दुल्हन के लौटी बारात": जयमाला के बाद दूसरी लड़की को कमरे में ले गया दूल्हा, भड़की वधू ने शादी से किया इनकार✦सीवान में पुलिस टीम पर टूट पड़े लोग, जमकर की मारपीट; 30 लोगों के खिलाफ FIR

मरीन ड्राइव पर रंगदारों का खौफ ! टरकिश आइसक्रीम दुकान में किया तोड़फोड़; वार्ड पार्षद पति ने दी धमकी

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से अपराध से जुड़ी हुई खबरें सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निक

मरीन ड्राइव पर रंगदारों का खौफ ! टरकिश आइसक्रीम दुकान में किया तोड़फोड़; वार्ड पार्षद पति ने दी धमकी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर आए दिन कहीं न कहीं से अपराध से जुड़ी हुई खबरें सामने आती रहती है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से निकल कर सामने आ रहा है। जहां मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट मरीन ड्राइव पर जमकर दुकान में तोड़फोड़ और बबाल हुआ है। रंगदारी नही देने पर आइस्क्रीम दुकानदारों के साथ वार्ड 22 A की पार्षद सुशीला देवी के पति रणधीर उर्फ धीरू कुमार के साथ आए 25 से 30 की संख्या में असामाजिक तत्वों ने जमकर बवाल काटा है। 


दरअसल, मरीन ड्राइव पर दुकानदारों का आरोप है की पार्षद पति सैकड़ों दुकानों से मोटी रकम की उगाही किया करता है। यहां कुछ दिनों पहले भी रंगदारी नहीं देने पर दुकानदारों के साथ मारपीट की घटना हुई थी जिसकी सूचना दीघा थाना को मिली। ऐसे में एक बार फिर रंगदारी मांगने आए पार्षद पति और उसके साथ दर्जनों असामाजिक तत्वों ने ने हथियार, रॉड,से दुकानदारों पर हमला कर दिया जिसमे एक दुकानदार राहुल कुमार पाठक और पुष्कर झा घायल हो गए हैं। 


उधर, फिलहाल इस मामले में पुलिस ने घटना में शामिल रंगदारी मांगने वाले को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में तहकीकात जारी है। दुकानदार ने कहा है कि विगत कई महीनो से रोजाना 700 रुपए रंगदारी डर से दिया करता था। गुरुवार को किसी बात को लेकर हुए अनबन में दुकानदार पर रंगदारी वसूलने वाले लोगों ने हमला कर दिया जिसमे एक युवक घायल हो गया जिसका इलाज निजी अस्पताल में कराया जा रहा है।