ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

ठंड से नहीं मिली राहत फिर भी खुल रहे स्कूल, मानव श्रृंखला के लिए DM साहब को गर्म लगने लगा मौसम

PATNA : दिसंबर के आखिरी हफ्ते से पटना में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नए साल के पहले हफ्ते में राजधानी पटना के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को खुल जाना था लेकिन सर्दी की वजह से पटना डी

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

PATNA : दिसंबर के आखिरी हफ्ते से पटना में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। नए साल के पहले हफ्ते में राजधानी पटना के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को खुल जाना था लेकिन सर्दी की वजह से पटना डीएम में स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी कर दिया। पिछले दो हफ्ते से लगभग हर दूसरे दिन ठंड के कारण स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाई जा रही हैं। छठी क्लास और उसके से ऊपर के बच्चों के लिए स्कूल खुले भी लेकिन नर्सरी से लेकर पांचवी तक के बच्चों का स्कूल बंद रहा। अब अचानक से पटना डीएम में स्कूलों को खोलने का आदेश जारी कर दिया है। 

पटना के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 17 जनवरी से खोलने का आदेश जारी किया गया है। ऐसा नहीं है कि पटना में ठंड अचानक से कम हो गई हो। राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान आज भी 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 16 और 17 जनवरी को तापमान थोड़ा ऊपर जा सकता है लेकिन 18 और 19 जनवरी को पारा एक बार फिर से गिरेगा। कुल मिलाकर मौसम के मिजाज में कोई बहुत बदलाव नहीं आया है बावजूद इसके डीएम साहब ने स्कूलों को खोलने का आदेश जारी कर दिया। 

माना जा रहा है कि 19 जनवरी को बिहार में बनने वाली मानव श्रृंखला के मद्देनजर स्कूलों को खोलने का आदेश दिया गया है। नीतीश सरकार ने जल जीवन हरियाली सहित अन्य मुद्दों को लेकर बिहार भर में मानव श्रृंखला बनाने का कार्यक्रम तय किया है। मानव श्रृंखला में सबसे ज्यादा सहभागिता स्कूली बच्चों को निभानी है। जाहिर है डीएम साहब सरकारी स्कूलों को खोलने और निजी स्कूलों को बंद रखने का आदेश नहीं दे सकते थे लिहाजा उन्होंने सभी स्कूलों को 17 जनवरी से खोलने का आदेश जारी कर दिया। मसला सरकार का है इसलिए ठंड में भी डीएम साहब को गर्मी का अहसास हो रहा है।