ब्रेकिंग
मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦मोहनिया में 50 हजार रुपये घूस लेते जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, SVU ने रंगेहाथ दबोचा✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी

मानव तस्कर के चंगुल से छुड़ाए गए 7 बच्चे, सभी को ले जाया जा रहा था दिल्ली

PATNA : जीआरपी मोकामा और आरपीएफ ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए दिल्ली ले जाए जा रहे सात बच्चों को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया. इसके साथ ही जाआरपी ने एक मानव तस्कर को भी गिरफ्तार किया

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : जीआरपी मोकामा और आरपीएफ ने संयुक्त रुप से कार्रवाई करते हुए दिल्ली ले जाए जा रहे सात बच्चों को मानव तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया. इसके साथ ही जाआरपी ने एक मानव तस्कर को भी गिरफ्तार किया है. 

बताया जा रहा है कि महानंदा एक्सप्रेस से 7 बच्चों को दिल्ली ले जाया जा रहा था. तभी किसी ने शक होने पर इसकी सूचना मोकामा जीआरपी और आरपीएफ को दी. मामले की जानकारी मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सात बच्चों को मानव तस्कर के चंगुल से छुड़ा लिया. वहीं बच्चों के साथ यात्रा कर रहे एक मानव तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया है. 

सभी बच्चों को लेकर मोकामा जीआरपी पुलिस पटना जंक्शन पहुंची है. जहां सब से उनके घर के बारे में पता करते परिजनों को सूचित किया जा रहा है. वहीं गिरफ्तार किए तस्कर से पुलिस पूछताछ कर रही है. 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता