ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

मजदूर दिवस के दिन RJD नेता बैठे अनशन पर, 'नीतीश सरकार ‌शर्म करो' के लगाए नारे

PATNA : लॉकडाउन में राज्य के बाहर फंसे बिहारियों को वापस लाने के लिए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर आरजेडी नेता अनशन पर बैठे हैं। इस दौरान

FirstBihar
Anurag Goel
3 मिनट

PATNA : लॉकडाउन में राज्य के बाहर फंसे बिहारियों को वापस लाने के लिए सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले बैठे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर आरजेडी नेता अनशन पर बैठे हैं। इस दौरान नेताओं ने गरीब, मजदूर ‌छात्र,नौजवान और किसान विरोधी नीतीश सरकार ‌शर्म करो के नारे लगाए हैं।


पटना में अपने घर के बरामदे‌ में अनशन पर बैठे राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने  गरीब, मजदूर ‌छात्र,नौजवान और किसान विरोधी नीतीश सरकार ‌शर्म करो के नारे लगाए। उन्होनें कहा कि बिहार के मजदूर भाई छात्र सभी फंसे हुए हैं उन्हें सरकार तत्काल वापस लाए। उन्होनें कहा कि ये  साबित हो गया है कि नीतीश कुमार को मजदूरों-गरीबों का चिंता नहीं है। उन्होनें कहा कि आरजेडी ने सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ दिया है। बिहार के बाहर फंसे 25 लाख मजदूरों को सरकार को किसी कीमत पर वापस लाना होगा।


बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज अपने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को 2 घंटे अनशन पर बैठने को कहा है। तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी के नेताओं को कहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करते हुए वह जहां कहीं भी हैं वहीं 2 घंटे तक अनशन करें। दरअसल तेजस्वी यादव आरजेडी के इस अनशन कार्यक्रम के जरिए सरकार पर दबाव बनाने का प्रयास कर रहे हैं।


तेजस्वी यादव खुद दिल्ली में हैं और वह वहीं अनशन पर बैठकर अपनी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाएंगे। तेजस्वी यादव ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपने कार्यकर्ताओं से अपील की थी कि बिहारियों की घर वापसी तक आंदोलन शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखा जाएगा। तेजस्वी यादव लगातार नीतीश सरकार पर हमलावर हैं और गृह मंत्रालय की तरफ से गाइडलाइन दिए जाने के बावजूद बिहारियों की घर वापसी नहीं होने को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर कई बार हमला बोला है। बिहार सरकार ने जब अपने यहां के लोगों को वापस लाने को लेकर हाथ खड़े कर दिए तब तेजस्वी ने 2000 बसें देने का ऐलान करते हुए सरकार से बिहारियों को वापस लाने की अनुमति मांगी है।