ब्रेकिंग
पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशपटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेश

महिला पुलिस के मामले में बिहार देश में अव्वल, नई भर्ती के रिजल्ट से और बेहतर होगी स्थिति

PATNA : बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट कल जारी किया गया जिसमें कुल 11838 अभ्यर्थी सफल हुए. सफल अभ्यर्थियों में 43 फीसदी महिलाएं शामिल हैं. बिहार की महिलाओं के लिए यह बड़ी उपलब्ध

महिला पुलिस के मामले में बिहार देश में अव्वल, नई भर्ती के रिजल्ट से और बेहतर होगी स्थिति
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार पुलिस सिपाही भर्ती का रिजल्ट कल जारी किया गया जिसमें कुल 11838 अभ्यर्थी सफल हुए. सफल अभ्यर्थियों में 43 फीसदी महिलाएं शामिल हैं. बिहार की महिलाओं के लिए यह बड़ी उपलब्धि है. इसके साथ ही महिला पुलिसकर्मियों के मामले में बिहार देशभर में पहले रैंक पर है. इंडियन पुलिस मानव संसाधन के 1 जनवरी 2020 के आंकड़ों के अनुसार बिहार पुलिस में सर्वाधिक 25.30% महिलाएं हैं. 


आपको बता दें कि देश में महिला पुलिसकर्मियों की कुल क्षमता 215504 है. इसमें केवल बिहार में पुलिस बल की क्षमता 91862 है जिसमें 23245 महिला पुलिसकर्मी हैं जो कुल संख्या का 25.30% है. हालांकि संख्या के मामले में सर्वाधिक महिला पुलिसकर्मी उत्तर प्रदेश में हैं. उत्तर प्रदेश में कुल पुलिस बल की क्षमता 303450 है जिनमें 29112 महिला पुलिसकर्मी हैं. यह कुल संख्या का 9.59% है. इसके अलावा महाराष्ट्र में 214776 पुलिसकर्मी हैं जिनमें 26890 महिला पुलिसकर्मी हैं जो कुल संख्या का 12.52% है. संख्या के मामले में बिहार इन दोनों राज्यों के बाद है. लेकिन प्रतिशत के मामले में अव्वल है. 


केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) के अध्यक्ष के.एस.द्विवेदी ने कहा कि बहाली में 35 प्रतिशत आरक्षण से आगे बढ़कर महिला अभ्यर्थियों ने 43 प्रतिशत सफलता प्राप्त की है. हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वर्ष 2018 में सिपाही बहाली में 68 प्रतिशत महिला अभ्यर्थी सफल हुई थीं. जल्द ही 8324 पदों पर सिपाहियों की बहाली होनी है. इसकी प्रक्रिया चल रही है. इसमें भी महिलाओं की अच्छी भागीदारी होगी।

टैग्स