ब्रेकिंग
'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा'मटन खाकर बटन खोलें' भोजपुरी के अश्लील गाने पर मुखिया पति का बार-डांसरों के साथ वीडियो वायरल, नोट बांटते आपत्तिजनक अंदाज में दिखेBIHAR के पूर्व CM भोला पासवान शास्त्री को भारत रत्न देने की मांग, पटना में प्रतिमा-म्यूजियम की भी मांग, आंदोलन की चेतावनीमां पद्मश्री, पिता IAS, फिर भी खुद बनाई पहचान; बिना कोचिंग पहले प्रयास में UPSC में हासिल की AIR 51‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चा

हाईकोर्ट ने आधी आबादी को दी राहत, दुपहिया पर पीछे बैठकर जा सकती हैं ऑफिस

PATNA : कोरोना संक्रमण के इस काल में बाइक पर एक व्यक्ति को ही जाने की अनुमति है. संक्रमण के मद्देनजर लॉक डाउन के दौरान ऑफिस जाने वाली महिलाओं को आने जाने में हो रही परेशानियों व सोशल डिस्टेंसिंग का

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : कोरोना संक्रमण के इस काल में बाइक पर एक व्यक्ति को ही जाने की अनुमति है. संक्रमण के मद्देनजर लॉक डाउन के दौरान ऑफिस जाने वाली महिलाओं को आने जाने में हो रही परेशानियों व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के मामलें पर पटना हाइकोर्ट ने गुरुवार को सुनवाई की.

अधिवक्ता सुरेंद्र कुमार सिंह की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस दिनेश कुमार सिंह व जस्टिस अनिल कुमार सिन्हा की खंडपीठ ने राज्य के मुख्य सचिव को यह सुनिश्चित करने का आदेश दिया कि वैसी महिला कर्मियों जो गाड़ी नहीं चला सकती दो पहिया वाहन पर अन्य व्यक्ति के साथ ऑफिस जा सके.

इसके साथ ही साथ सोशल डिस्टेंसिंग को भी प्रभावी ढंग से लागू करने का निर्देश दिया. याचिका में ये बात कही गई थी कि दो पहिया वाहन पर एक ही व्यक्ति के बैठने के नियम की वजह से उन महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है, जो स्वयं वाहन नहीं चलाना जानती हैं. साथ ही ऑफिस समेत सभी स्थानों पर इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराया जाए. कोर्ट ने उक्त आदेश के साथ मामलें को निष्पादित कर दिया.