ब्रेकिंग
पटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनापटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगअमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूना

महिला दिवस पर महिलाओं के जिम्मे होगा बिहार का ये रेलवे स्टेशन

PATNA : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस और होली को देखते हुए इस बार रेलवे ने इस बार विशेष तैयारी की है. इस बार महिला दिवस 8 मार्च को गुलजारबाग रेलवे स्टेशन का संचालन महिला रेलकर्मी कर

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : अंतराष्ट्रीय महिला दिवस और होली को देखते हुए इस बार रेलवे ने इस बार विशेष तैयारी की है. इस बार महिला दिवस 8 मार्च को गुलजारबाग रेलवे स्टेशन का संचालन महिला रेलकर्मी करेंगी. यह रेलवे के लिए खुशी का मौका होगा कि एक स्टेशन के संचालन का जिम्मा आधी आबादी के हाथों में होगा. 


रेलवे के PRO राजेश कुमार ने बताया कि 8 मार्च को अंतराष्ट्रीय महिला के अवसर पर गुलजारबाग रेलवे स्टेशन का संचालन महिला रेलकर्मी करेंगी. स्टेशन मास्टर से लेकर टिकट बुकिंग क्लर्क तक का सारा काम महिला कर्मियों के ही जिम्मे होगा. वहीं अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रेलवे ने महिलाओं के कोच के विंडो को पीले रंग से रंगा है. 

पूर्व मध्य रेलवे की 24 ट्रेनों में महिलाओं के कोटा को 6 से बढ़ा कर 12 कर दिया गया है. इसके अलावे राजधानी, शताब्दी, दुरंतो ट्रेन के थर्ड एसी कोच में महिलाओं के लिए 6 बर्थ का अलग से कोटा दिया गया है. पूर्व मध्य रेलवे में 3800 महिला रेलकर्मी हैं जो अलग-अलग पोस्ट पर कार्यरत है और कठिन से कठिन परिस्थिति में भी ये काम कर रहीं हैं. महिला दिवस के दिन इनके कामों को लोगों को बाताया जाएगा. पूर्व मध्य रेलवे में कुछ ख्याति प्राप्त खिलाड़ी भी काम कर रही हैं. जिमसें आशा लाता देवी भारतीय महिला फुटबॉल की टीम की कप्तान हैं.

वहीं होली में रेल यात्रियों की परेशानी कम करने के लिए इस बार पूर्व मध्य रेलवे ने विशेष तैयारी की है. राजेश कुमार ने होली स्पेशल ट्रेनों की जानकारी देते हुए कहा कि होली के लिए चलाई जा रही स्पेशल ट्रेनों की पूरी जानकारी IRCTC रेल कनेक्ट एप पर दी गयी है.