ब्रेकिंग
इंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेजइंसानियत जिंदा है: सांप को मुंह में लेकर युवक ने दिया CPR, बचा ली जान, देखिये पूरा वीडियोजमुई छेड़खानी कांड पर बोले JDU नेता, 'छिटपुट घटना घटती है…', विपक्ष ने साधा निशानाUPSC Success Story: 3 बार प्रीलिम्स में मिली नाकामी... चौथी कोशिश में हासिल की AIR 28, जानिए कैसे IAS बनीं प्राची हनीकौन है मोतिहारी का वो 'कंस' जो वैश्य नेताओं को खत्म कर रहा ? BJP के पूर्व सांसद का किस बड़े नेता पर है सीधा इशारा....बिहार विधान परिषद के सभापति अवधेश नारायण सिंह का इस्तीफा, सियासी गलियारे में हलचल तेज

mahakumbh Jam News: महाकुंभ में भारी भीड़ को लेकर रेलवे का बड़ा फैसला, प्रयागराज संगम और दारागंज स्टेशन बंद

mahakumbh Jam News प्रयागराज से चलने वाली या प्रयाराज होकर गुजरने वाली सभी ट्रेने हाउसफुल चल रही है. हालात को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज संगम स्टेशन को बंद कर दिया है. वहीं महाकुम्भ मेले के लिए चलने वाली आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों को वैकल्पिक तौर प

 trains  closed prayagraj sangam station
mahakumbh Jam News
User1
2 मिनट

mahakumbh Jam News मौनी अमावस्या की भीड़ अभी छंटी भी नहीं कि माघी स्नान के लिए श्रद्धालु महाकुंभ में आने लगे हैं. महाकुंभ में स्नान करने आने वाली भीड़ के कारण प्रयागराज शहर में ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है. ट्रेनों से यहां प्रतिदिन लाखों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. इसके कारण भीड़ को नियंत्रित करना मुश्किल हो गया है. हालात को देखते हुए दारागंज स्टेशन को पहले ही बंद कर दिया गया था, वहीं अब प्रयागराज संगम स्टेशन को भी तत्काल प्रभाव से बन्द कर दिया गया है.


रेलवे के सूत्रों का कहना है कि हालात सामान्य होने तक सिर्फ प्रयागराज से ही ट्रेनों का संचालन किया जाएगा. इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे ने नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया. जानकारी के मुताबिक माघ पूर्णिमा 12 फरवरी को है. हालांकि माघी स्नान के लिए दो दिन पहले से ही श्रद्धालु महाकुंभ पहुंचने लगे हैं. मौनी अमावस्या पर मची भगदड़ की खबर के बाद अब ये सभी लोग माघी पूर्णिमा पर महाकुंभ पहुंच रहे हैं. इसके कारण प्रयागराज में भीड़ बढ़ गई है. प्रशासन का कहना है कि इतनी भीड़ की उम्मीद तक नहीं थी.


प्रयाग स्टेशन से चलेंगी ट्रेने

प्रयागराज से चलने वाली या प्रयाराज होकर गुजरने वाली सभी ट्रेने हाउसफुल चल रही है. हालात को देखते हुए रेलवे ने प्रयागराज संगम स्टेशन को बंद कर दिया है. वहीं महाकुम्भ मेले के लिए चलने वाली आधा दर्जन से अधिक गाड़ियों को वैकल्पिक तौर पर प्रयाग स्टेशन के लिए डायवर्ट कर दिया गया है. इसमें कहा गया है कि यह सभी ट्रेने हालात सामान्य होने तक प्रयागराज जंक्शन से ही संचालित होंगी.इनमें बस्ती स्टेशन से 10 फरवरी को चलने वाली 14232 बस्ती-प्रयागराज संगम मनवर संगम एक्सप्रेस शामिल है.