ब्रेकिंग
विश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीरAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतविश्व स्तनपान सप्ताह पर NSMCH बिहटा की पहल, डॉक्टरों ने समझाया मां के दूध का महत्व; जानिए नवजात के लिए क्यों है सबसे खासनई टीम में कट्टर लालूवादियों को.., रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी यादव को दी सलाह, बोलीं- यह काफी पहले होना चाहिए थाबिहार में साइबर क्राइम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 507 आरोपी गिरफ्तार; मुख्य सचिव ने की अहम बैठकबिहार में कहां हुआ गैंगवार? कुख्यात शराब माफिया को दिनदहाड़े मारी गोली, दो गोलियां लगने से हालत गंभीरAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूत

Mahakumbh 2025 : बिना टिकट स्टेशन पर एंट्री नहीं, मजिस्ट्रेट तैनात; महाकुंभ जाने वाले यात्री जरूर पढ़ लें यह खबर

Mahakumbh 2025 : जिन स्टेशनों पर महाकुम्भ जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, वहां स्टेशन के बाहर होल्डिंग एरिया बना बैठने की व्यवस्था की गई है।

Mahakumbh 2025
बिना टिकट स्टेशन पर एंट्री नहीं
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Mahakumbh 2025 : नई दिल्ली स्टेशन पर शनिवार की रात मची भगदड़ की घटना से सबक लेते हुए बिहार के सभी प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा की खास व्यवस्था की गई है। अब बिना टिकट प्लेटफॉर्म पर प्रवेश पर पाबंदी लगायी गयी है। इसके साथ ही कई स्टेशनों पर दंडाधिकारी व पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति के साथ ही जीआरपी, आरपीएफ तथा जिला पुलिस के जवान अतिरिक्त संख्या में तैनात किये गये हैं। 


जानकारी के मुताबिक जिन स्टेशनों पर महाकुम्भ जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है, वहां स्टेशन के बाहर होल्डिंग एरिया बना बैठने की व्यवस्था की गई है। बिना टिकट प्लेटफॉर्म पर प्रवेश पर पाबंदी लगायी गयी है। राज्य के मुख्य सचिव अमृत लाल मीना और पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह के बीचहुई बैठक में बिहार के 35 प्रमुख स्टेशनों पर भीड़ प्रबंधन के लिए जिला पुलिस की तैनाती और होल्डिंग एरिया बनाने का फैसला किया गया। महाकुम्भ की समाप्ति तक यह व्यवस्था रहेगी। इस दौरान रेलवे और जिला प्रशासन के बीच बेहतर समन्वय के लिए लगातार संवाद करने का भी फैसला हुआ।


वहीं, स्टेशनों पर ट्रेनों के आवागमन की जानकारी उद्घोषणा प्रणाली के जरिये लगातार प्रसारित की जाएगी। प्लेटफॉर्म के मुख्य द्वार पर टिकट जांच के बाद प्रवेश मिलेगा। विशेष ट्रेनों का परिचालन नियमित की तरह प्राथमिकता के आधार होगा। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये इस बैठक में एडीजी रेलवे, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर, एडीजी मुख्यालय, कई जिलों के डीएम और एसपी मौजूद थे।


इधर, 13 प्रमुख स्टेशनों पर एसडीआरएफ के जवान भी तैनात हैं। पूमरे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद ने कहा कि रेल प्रशासन का पूरा ध्यान भीड़ प्रबंधन पर है। अचानक प्लेटफॉर्म बदलने की सख्त मनाही है।  पटना के स्टेशनों पर 24 दंडाधिकारी और 24 पुलिस अफसर और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात। पटना जंक्शन के बाहर होल्डिंग एरिया बनाया, एसडीआरएफ भी तैनात किए गए। इसके अलावा सीवान, सासाराम, आरा, हाजीपुर, बरौनी में भी कड़ा सुरक्षा घेरा बनाया गया है।