ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

महागठबंधन में दो दर्जन सीटों पर वामदलों का दावा, आरजेडी नेताओं के साथ हो रही बैठक

PATNA : बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारी में जुटी हुई हैं. एनडीए के साथ-साथ महागठबंधन में भी सीट बंटवारे को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है. वामद

महागठबंधन में दो दर्जन सीटों पर वामदलों का दावा, आरजेडी नेताओं के साथ हो रही बैठक
First Bihar
2 मिनट

PATNA :  बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारी में जुटी हुई हैं. एनडीए के साथ-साथ महागठबंधन में भी सीट बंटवारे को लेकर अब तक स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है. वामदल महागठबंधन में 2 दर्जन सीटों पर दावा कर रही है. सीट बंटवारे को लेकर इस वक़्त आरजेडी दफ्तर में वामदल के नेता राजद नेताओं के साथ बातचीत कर रहे हैं.


महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर कवायद तेज हो गई है. बीते दिन रालोसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने भी राबड़ी आवास पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ बातचीत की. इस मुलाकात के दो दिन बाद वामदल के नेता भी आरजेडी के प्रदेश कार्यालय में पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि सीट शेयरिंग को लेकर राजद अध्यक्ष जगदानंद के साथ भोला यादव मीटिंग कर रहे हैं.


इसबार के चुनाव में वामदल तक़रीबन दो दर्जन सीटों पर लेफ्ट का उम्मीदवार उतराना चाहते हैं. करीबी सूत्रों की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सीपीआई 15 सीट और सीपीएम 8 सीटों की मांग कर रही है. सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन में पेंच फंसा हुआ है. अब देखना ये होगा कि आखिर कब तक बिहार चुनाव को लेकर एनडीए और महागठबंधन में सीटों का बंटवारा तय होता है.

टैग्स