ब्रेकिंग
AEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्टAEDO परीक्षा धांधली मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, मुंबई से मास्टरमाइंड समेत दो गिरफ्तार; कई भर्ती परीक्षाओं में सेटिंग के मिले सबूतटूटने से बचा सीएम थलापति विजय का घर, पत्नी संगीता ने तलाक की याचिका वापस लीबिहार में गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 71 लाख की खेप बरामद; एक तस्कर गिरफ्तारछात्रों पर AK47 से गोली किसके आदेश पर चलाई गई? केंद्र और बिहार सरकार से तेजस्वी यादव का सीधा सवालकुरकुरे की आड़ में नेपाल से गांजे की तस्करी, बॉर्डर पर पकड़ी गई बड़ी खेप, दो स्मगलर अरेस्ट

Patna Traffic Change: माघी पूर्णिमा के अवसर पर पटना की ट्रैफिक व्यवस्था बदली, बाहर निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी खबर

Patna Traffic Change: मंगलवार की रात से ही पटना की ट्रैफिक व्यवस्था बदल गई है। माघी पूर्णिमा के मौके पर गंगा स्नान को देखते हुए सभी बदलाव किए गए हैं।

Patna Traffic Change
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Traffic Change: माघी पूर्णिया को लेकर पटना की ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया गया है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के गंगा स्नान करने की संभावना को देखते हुए पटना के यातायात व्यवस्था में जरूरी बदलाव किए गए हैं। ऐसे में वैकल्पिक मार्गों से वाहन गुजर सकेंगे।


कारगिल चौक से गायघाट तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन बंद रहेगा। यह प्रतिबंध बुधवार तड़के 3 बजे से यातायात सामान्य होने तक लागू रहेगा। गंगा पथ से वाहन गुजर सकेंगे। वाहन चालक अशोक राजपथ से अंडरपास होकर घाट के पास स्थित पार्किंग स्थल तक जा सकेंगे। पार्किंग स्थल भर जाने पर गंगा पथ पर एक लेन में वाहनों को खड़ा किया जा सकेगा।


मंगलवार रात 10 बजे से ही शहर में बड़े व्यावसायिक वाहनों का प्रवेश बंद कर दिया गया है। श्रद्धालुओं के वाहनों को खजांची रोड से पटना कॉलेज/साइंस कॉलेज परिसर में भेजा जाएगा। पुरानी बाइपास अथवा न्यू बाइपास से धनुकी मोड़, शीतला माता मंदिर अथवा बिस्कोमान गोलंबर से गायघाट की ओर से नजदीक स्थल में पार्क कर सकेंगे। गायघाट पुल के नीचे से परिचालित होने वाले टेम्पो एवं अन्य व्यावसायिक वाहन गाय घाट पुल के नीचे तक आने पर रोक रहेगी।


अगमकुआं आरओबी से गायघाट तक आने वाले व्यावसायिक वाहन धनुकी मोड़/बिस्कोमान गोलंबर से गायघाट डंका ईमली चौक तक आएंगे। गांधी मैदान की ओर से गायघाट अशोक राजपथ में जाने वाली गाड़ियां एक्जीबिशन रोड होते हुए राजेंद्र नगर पुल से बहादुरपुर गुमटी होते हुए बाईपास, थाना तक जा सकेंगी। कारगिल चौक से पश्चिम शाहपुर तक सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन होगा। आपातकालीन सेवाओं पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता