ब्रेकिंग
त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी✦ त्योहारों में हवाई टिकटों पर महंगाई की मार, गयाजी से दिल्ली का किराया 15 हजार के पार✦Supaul News: पुलिस की गाड़ी में टक्कर मारकर भागने लगे गांजा तस्कर, पुलिस ने कर दी पिटाई ✦Patna Food Safety Raid: पिस्ता हाउस-पाइरेट्स ऑफ ग्रिल सहित कई खाद्य प्रतिष्ठानों में रेड, एक्सपायरी मसाले और खाद्य सामग्री जब्त✦बुखार छुड़ाने वाले बयान पर नीरज कुमार पर भड़के पीके, कहा..ज्यादा बोलेंगे तो सब राज खोल देंगे✦‘हमें पता है कि तिलचट्टों ओर झींगुरों से कैसे निपटना है’, CJP के प्रदर्शन पर बोले जीतन राम मांझी

Madhubani News: आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों के शोषण का आरोप, 9 रेस्क्यू 3 गिरफ्तार

बिहार के मधुबनी जिले में आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों से अवैध रूप से काम कराने के मामले में पुलिस ने 9 बच्चियों को रेस्क्यू किया और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

MADHUBANI: मधुबनी में आर्केस्ट्रा की आड़ में नाबालिग लड़कियों से अवैध रूप से काम कराने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। एसएसपी योगेंद्र कुमार के निर्देश पर ग्रामीण एसपी शिवम धाकड़ के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लौकहा, लौकही और राजनगर थाना क्षेत्रों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान नौ नाबालिग बच्चियों का रेस्क्यू किया गया और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चंद्रशेखर राम, रामनारायण कुमार और अखिलेश कुमार राम के रूप में हुई है। तीनों लौकहा थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस ने मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के कैटोला चौक स्थित एक मकान से छह बालिकाओं को मुक्त कराया।


वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेश पर साइबर डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस, महिला थाना, चाइल्डलाइन और मिशन मुक्ति फाउंडेशन की संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया। मामले में महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।


पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं, रेस्क्यू की गई सभी बालिकाओं को आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।