ब्रेकिंग
बिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिसबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत मेंअनंत सिंह-नीरज कुमार विवाद के बीच नीतीश-ललन सिंह की मुलाकात, JDU में हलचल तेजगया सिविल कोर्ट के पास अधिवक्ताओं ने सड़क जाम कर किया विरोध-प्रदर्शन, पुलिस पर लगाया गंभीर आरोपकमला नदी में प्लास्टिक से लिपटा मिला अधेड़ का शव, हाथ-पैर बंधे होने की आशंका; पहचान में जुटी पुलिस

मछली पार्टी वाले DSP साहब पर विभागीय कार्यवाही शुरू, गृह विभाग ने जारी किया आदेश

PATNA : लॉकडाउन के बीच मछली पार्टी मनाने वाले डीएसपी साहब के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू हो गई है. जी हां, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के स्टाफ के घर जाकर मछली पार्टी में श

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : लॉकडाउन के बीच मछली पार्टी मनाने वाले डीएसपी साहब के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू हो गई है. जी हां, शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा के स्टाफ के घर जाकर मछली पार्टी में शामिल होने वाले जहानाबाद के तत्कालीन डीएसपी प्रभात भूषण श्रीवास्तव के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू हो गई है.



बिहार में लॉकडाउन के बीच मंत्री जी के स्टाफ की मछली पार्टी सुर्खियों में छाई रही थी. जहानाबाद स्थित अपने घर पर शिक्षा मंत्री के स्टाफ पिंटू यादव ने मछली पार्टी का आयोजन किया था. जिसमें जिले के कई अधिकारी भी शामिल हुए थे. मीडिया में खबर आने के बाद इस मामले में मंत्री ने अपने स्टाफ के ऊपर एक्शन लिया था और बाद में सरकार ने भी डीएसपी प्रभात भूषण कौन निलंबित कर दिया था. इस मामले में 19 अप्रैल को डीएसपी प्रभात भूषण श्रीवास्तव सस्पेंड कर दिए गए थे और उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही चलाने का फैसला किया गया था.


अब इस मामले में गृह विभाग ने कार्यवाही की शुरुआत कर दी है. प्रभात भूषण श्रीवास्तव को अब लॉकडाउन के बीच मछली पार्टी में शामिल होने के आरोपों पर सफाई देनी होगी. अगर सरकार उनके जवाब से संतुष्ट हुई तो किसी बड़ी कार्यवाही से वह बच जायेंगे.


मछली पार्टी वाले DSP साहब पर विभागीय कार्यवाही शुरू, गृह विभाग ने जारी किया आदेश


मछली पार्टी वाले DSP साहब पर विभागीय कार्यवाही शुरू, गृह विभाग ने जारी किया आदेश