ब्रेकिंग
भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦‘रील बनानी है तो थिएटर जॉइन करें’, स्कूल में वीडियो बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी✦लड्डू के लिए Gen Z का अनोखा आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'✦21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम✦भ्रष्ट कार्यपालक पदाधिकारी के ठिकानों पर विजिलेंस की छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के केस में तीन ठिकानों पर रेड✦‘रील बनानी है तो थिएटर जॉइन करें’, स्कूल में वीडियो बनाने वाले शिक्षकों को शिक्षा मंत्री की सख्त चेतावनी✦लड्डू के लिए Gen Z का अनोखा आंदोलन, सड़कों पर उतरे सैकड़ों छात्र, सोशल मीडिया पर बनी 'लड्डू जनता पार्टी'✦21 नवंबर को बिहार आएंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दौरे को लेकर मुख्यमंत्री आवास पर NDA की बड़ी बैठक✦दिवाली-छठ को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, इस दिन तक डॉक्टरों-स्वास्थ्यकर्मियों की छुट्टी पर रोक; 24 घंटे एक्टिव रहेंगे कंट्रोल रूम

पटना : मां और बेटी का एक ही व्यक्ति से था संबंध, पिता ने किया विरोध तो कर दी हत्या, तीनों गिरफ्तार

PATNA : राजधानी पटना में लगभग एक महीने पहले अर्जुन मांझी की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. इस मामले में एक ही आशिक से अवैध संबंध का की बात सामने आई है. आशिक के साथ मिलकर पत्नी और बेटी ने

पटना : मां और बेटी का एक ही व्यक्ति से था संबंध, पिता ने किया विरोध तो कर दी हत्या, तीनों गिरफ्तार
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में लगभग एक महीने पहले अर्जुन मांझी की हत्या के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. इस मामले में एक ही आशिक से अवैध संबंध का की बात सामने आई है. आशिक के साथ मिलकर पत्नी और बेटी ने पिता की हत्या कर दी.


यह घटना पटना के फुलवारीशरीफ अंतर्गत गौरीचक थाना का है. पुलिस ने करीब एक माह पहले हुई अर्जुन मांझी उर्फ बराती मांझी की हत्या में शामिल उसकी पत्नी और बेटी समेत इनके आशिक को गिरफ्तार कर लिया. सिद्धू नामक एक व्यक्ति से अर्जुन की पत्नी राजमणि देवी और बेटी पूनम कुमारी का अवैध संबंध था. और इसका विरोध अर्जुन करता था. जिसके बाद प्रेषण होकर पत्नी-बेटी ने आशिक से मिल अर्जुन मांझी की गला दबा कर हत्या कर शव मोड़हर नदी में फेंक कर फरार हो गये थे.


पुलिस ने बताया कि पटना से शहर इलाके से छिप कर रह रहे अर्जुन मांझी की हत्यारोपित पत्नी राजमणि बेटी पूनम और प्रेमी सिद्धू को गिरफ्तार किया गया. इसकी जानकारी जब मृतक अर्जुन के गांव रघुरामपुर के लोगों को मिली तो सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष थाने पर जमा हो गये. लोग पुलिस प्रशासन से इन हत्यारोपितों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे थे. 


बता दें कि करीब एक माह पहले अर्जुन मांझी उर्फ बराती मांझी का शव मोड़हर नदी के किनारे से बरामद हुआ था. जिसके बाद लोगों ने बेलदारीचक के पास पटना-गया और बिहटा-सरमेरा मार्ग को घंटों जाम कर प्रदर्शन किया था.


टैग्स