ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

BIHAR NEWS : लग्जरी कार में शराब और शबाब का मजा उठाना पड़ा महंगा, 2 थिएटर गर्ल के साथ 3 युवक धराए

BIHAR NEWS : जहानाबाद में शहर के अस्पताल मोड़ के समीप बर्थडे पार्टी में डांस करने के लिए बुलाई गई दो नर्तकियों के साथ नगर थाने की पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया।

BIHAR NEWS
2 थिेएटर गर्ल के साथ 3 युवक धराए
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। राज्य के अंदर कहीं भी शराब का सेवन करना गैरकानूनी माना गया है। इसके बाद भी इस कानून की हकीकत क्या है वह शायद ही किसी से छुपा हुआ हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जहानाबाद से निकलकर सामने आया है। जहां एक बर्थडे पार्टी में न सिर्फ शराब बल्कि शबाब का भी लुप्त लिया जा रहा था। 


जानकारी के अनुसार, जहानाबाद में शहर के अस्पताल मोड़ के समीप बर्थडे पार्टी में डांस करने के लिए बुलाई गई दो नर्तकियों के साथ नगर थाने की पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया। शनिवार की मध्य रात्रि करीब दो बजे उस हूंडई कार को भी जब्त कर लिया गया है जिस पर नर्तकियों को जबरन बिठाकर दूसरी जगह ले जाया जा रहा था। कार से बीयर और अंग्रेजी शराब की एक खाली बोतल भी मिली है। पुलिस शराब-शबाब के कॉकटेल को खंगाल रही है।


वहीं, इस मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवकों में मखदुमपुर थाना क्षेत्र के सुप्पी गांव के निवासी शुभम कुमार जो वर्तमान में शहर के राजा बाजार में किराए के मकान में रहते हैं के अलावा सुपी गांव के हीं रितिक रंजन और गौरव कुमार शामिल हैं। इन तीनों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। रविवार की शाम तीनों को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही थी।


वहीं, नर्तकियों में उड़ीसा के हचेनडीह पुरी की मूल निवासी प्रियंका प्रियदर्शनी और उड़ीसा के ही खोरदा- न्यायपल्ली की रहनेवाली वलेस्डिगल शामिल हैं। इन दोनों डांसरों को महिला पुलिस के संरक्षण में रखा गया है। वर्तमान में ये दोनों नर्तकियां अरवल के एक थिएटर में काम करती हैं। इस संबंध में नगर थाने में पीएसआई प्रमोद कुमार के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 


बताया गया है रात करीब दो बजे अस्पताल मोड़ के समीप एक कार में कुछ युवक और युवतियों के द्वारा हल्ला किए जाने की आवाज सुनकर पुलिसकर्मी वहां गए। पुलिस को देखकर कार पर सवार युवक तेजी से गाड़ी को भागने लगे जिसे पुलिसकर्मियों ने थाने के समीप पकड़ा। उसपर उक्त तीनों युवक और दोनों डांसर थीं। कार पर शराब की एक खाली सीसी और एक बोतल बियर रखी हुई थी जिसे गाड़ी समेत जब्त किया गया।


इधर, दोनों डांसरों ने पुलिस को बताया है कि अस्पताल मोड़ के समीप बर्थडे पार्टी में डांस करने के लिए उन लोगों को अरवल से लाया गया था और एक डॉक्टर के क्लीनिक में उन लोगों ने डांस की थी। रात करीब दो बजे कार पर बिठाकर तीनों युवक दूसरे जगह पर डांस करने के लिए ले जाना चाह रहे थे। इस दौरान हल्ला सुनकर पुलिस वहां पहुंची और भागने के दौरान पकड़े गए। महिला पुलिस के संरक्षण में उक्त दोनों नर्तकियों को रखा गया है। अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।