ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण की वोटिंग को लेकर बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त, भारत-नेपाल सीमा सील

PATNA: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बिहार की पांच सीटों पर कल यानी सोमवार को वोटिंग होनी है। बिहार की सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर लोकसभा सीट के लिए सुबह सात बज

लोकसभा चुनाव: पांचवें चरण की वोटिंग को लेकर बॉर्डर पर सुरक्षा सख्त, भारत-नेपाल सीमा सील
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में बिहार की पांच सीटों पर कल यानी सोमवार को वोटिंग होनी है। बिहार की सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, सारण और हाजीपुर लोकसभा सीट के लिए सुबह सात बजे से वोटिंग शुरू हो जाएगी। पांचवें चरण की वोटिंग को लेकर सीमा क्षेत्र में सुरक्षा सख्त कर दी गई है। मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए भारत-नेपाल सीमा को सील कर दिया गया है।


बॉर्डर पर एसएसबी जवानों ने चौकसी बढ़ा दी है और सीमा क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। भारत-नेपाल की खुली सीमा को सील कर दिया गया है और दोनों देशों से आने-जाने वाले लोगों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। सिर्फ एंबुलेंस और स्वास्थ्य से जुड़ी इमरजेंसी सेवा को इससे छूट दी गई है। 21 मई की रात तक दोनों देशों के बीच इमरजेंसी सेवा को छोड़कर आवागमन पूरी तरह से बंद रहेगा।


एसएसबी अधिकारी के मुताबिक, चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर 48वीं वाहिनी के सीमा क्षेत्र में भारत-नेपाल के बीच सभी मार्ग को सील कर दिया गया है। इसकी सीमा जयनगर के बेतौनहा से मधवापुर परसा तक फैली हुई है। पिपरौन एसएसबी कंपनी इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील दत्त ने बताया कि भयमुक्त व शांतिपूर्ण मतदान के लिए 72 घंटे के लिए बॉर्डर सील कर दिया गया है। हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।