ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लॉकडाउन में अब ईंट की बिक्री भी होगी, खनन विभाग ने लिया फैसला

PATNA : बिहार में लॉकडाउन के बीच ईंटों की खुली बिक्री शुरू कर दी गई है। राज्य सरकार ने ग्रामीण इलाकों में चल रहे निर्माण कार्य को देखते हुए ईंट की खुली बिक्री करने की अनुमति दे दी

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : बिहार में लॉकडाउन के बीच ईंटों की खुली बिक्री शुरू कर दी गई है। राज्य सरकार ने ग्रामीण इलाकों में चल रहे निर्माण कार्य को देखते हुए ईंट की खुली बिक्री करने की अनुमति दे दी है। खान एवं भूतत्व विभाग के नए इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। 


सरकार के इस आदेश के बाद ईट भट्ठा संचालक अब ईंटों का निर्माण के बाद उसे बिक्री के लिए खुले बाजार में भेज पाएंगे। सरकार ने इसके पहले जो आदेश दिया था उसमें केवल ईट भट्ठा का संचालन करने की अनुमति दी गई थी। पहले ईंट की खुली बिक्री के बारे में अनुमति नहीं दी गई थी लेकिन अब खान एवं भूतत्व विभाग के निदेशक अरुण प्रकाश ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। 


सरकार ने इस संबंध में सभी जिलों के डीएम को भी निर्देश जारी कर दिया है। सरकार के इस फैसले के बाद ईंट भट्ठा उद्योग पटरी पर लौटने की उम्मीद है। आपको बता दें कि ग्रामीण इलाकों मे निर्माण की अनुमति सरकार ने दे रखी है। हालांकि ईंट भट्ठा संचालन के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का सख्ती पूर्वक पालन करने का निर्देश भी दिया गया है। राज्य सरकार ने यह फैसला केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से जारी की गई गाइडलाइन के बाद लिया है।

टैग्स