ब्रेकिंग
पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦पटना में रिटायर्ड इंजीनियर 3 दिन रहे डिजिटल अरेस्ट, CBI अधिकारी बनकर साइबर ठगों ने ठगे 33.83 लाख✦सर्किल रेट बढ़ेगा तभी टाउनशिप के लिए जमीन देंगे, राकेश टिकैत ने सम्राट सरकार को दी चेतावनी✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान

लॉकडाउन 4 खत्म : सभी दुकान सातों दिन खुलेंगे, आवाजाही पर भी रोक नहीं

PATNA : कोरोना महामारी के कारण देश में लागू लॉकडाउन 4 खत्म हो गया है। आज से देश में बहुत कुछ बदल गया है। बिहार में भी केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक आज से बड़ा बदलाव देखने को

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : कोरोना महामारी के कारण देश में लागू लॉकडाउन 4 खत्म हो गया है। आज से देश में बहुत कुछ बदल गया है। बिहार में भी केंद्र सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक आज से बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। यह बदलाव 30 जून तक कंटेनमेंट जोन को छोड़कर बाकी जगहों पर लागू होगा। 


बिहार में अब हफ्ते के सातों दिन सभी दुकानें खुली रहेंगी। सरकारी और प्राइवेट अपनी पूरी क्षमता के साथ काम करेंगे। कर्मियों को लेकर यहां कोई लिमिटेशन लागू नहीं होगी साथ ही साथ कहीं भी आवाजाही पर कोई रोक नहीं होगी। रात के कर्फ्यू के वक्त में भी अब बदलाव किया गया है। अब रात के 9 बजे तक बाजार खुले रहेंगे। 


रात का कर्फ्यू अब 1 से 30 जून के बीच रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक लागू रहेगा और इस दौरान केवल इमरजेंसी सेवाओं को ही छूट मिलेगी। पटना में भी अब लोगों को छूट का फायदा मिल सकेगा। हालांकि अनलॉक फेज वन की असल शुरुआत 8 जून से होगी जब शॉपिंग मॉल, होटल, रेस्टोरेंट और धार्मिक स्थल खुलेंगे। फिलहाल केंद्र की गाइडलाइन के मुताबिक किसी भी तरह की छूट कंटेनमेंट जोन में नहीं दी जाएगी। जिन जगहों पर छूट का ऐलान किया गया है वहां भी सोशल डिस्टेंसिंग का प्रोटोकॉल और अन्य नियम लागू रहेंगे।

टैग्स