ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

L&T के प्रेस कांफ्रेंस में हंगामा, राजेंद्र नजर के लोगों ने संवाददाता सम्मेलन में घुसकर की नारेबाजी

PATNA : राजधानी में जल जमाव से पीड़ित लोगों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है. L&T के प्रेस कांफ्रेंस में जमकर हंगामा हुआ. राजेंद्र नजर के लोगों ने L&

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी में जल जमाव से पीड़ित लोगों का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है.  L&T के प्रेस कांफ्रेंस में जमकर हंगामा हुआ. राजेंद्र नजर के लोगों ने  L&T के संवादाता सम्मलेन में घुसकर कंपनी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. नाराज लोगों ने कंपनी के ऊपर आरोप लगाया कि L&T की ओर से काम में की गई लापरवाही के कारण ही राजधानी में जल जमाव की स्थिति बनी. जिसके कारण लोगों को कई दिनों तक मुश्किलों से जूझना पड़ा. 


वहीं दूसरी ओर अपने काम पर उठ रहे सवाल को लेकर L&T के प्रोजेक्ट मैनेजर भानुप्रताप रघुवंशी ने कहा कि एक सैदपुर सीवरेज प्रोजेक्ट 172 किलोमीटर का है.  जिसमें 7 हजार मेनहॉल बनाने है. 28 हजार घरों को कनेक्शन देना है. उन्होंने बताया कि अबतक 60 किलोमीटर तक काम हुआ है. जिसमें 2000 घरों को कैंनेक्शन दिया जा चुका है. उन्होंने कहा कि जो आरोप लोगों की ओर से लगाए जा रहे हैं. वो बिल्कुल गलत आरोप हैं. पटना में कंपनी मात्र 20 प्रतिशत इलाकों में अभी काम कर रही है. जबकि जल जमाव पूरे पटना में हुआ है. 


उन्होंने कहा कि पटना में जल जमाव की जिम्मेदारी कंपनी की नहीं है. हमें गलतफहमी में शोकॉज नोटिस किया गया है, क्योंकि यह मैसेज जा रहा था कि हमने लाइन डैमेज कर दिया है. सरकार ने पब्लिक के प्रेसर में हमको नोटिस किया है. जांच में सारी चीजें स्पष्ट हो जाएगी. ड्रेनेज के मैप की हमको कोई आवश्यकता नहीं है. कंपनी अपने मैप से काम कर रही है. बुडको की ओर से मिले परमिशन के बाद काम चल रहा है.  यह काम लगभग एक साल से चल रहा है.