ब्रेकिंग
धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने✦धनतेरस पर नई लग्जरी कार में दिखे तेजस्वी यादव, 80 लाख की गाड़ी से बेटी कात्यायनी को कराया सैर✦वेतन घोटाले के खुलासे के बाद शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन, पटना समेत कई डीईओ को हटाया गया; छह जिलों में नए DEO का डेपुटेशन..✦बैकफुट पर विधान परिषद, अब PA ही नहीं ऑपरेटर/क्लर्क में नियुक्त कैंडिडेट का भी होगा री एग्जाम; पर 12 आशुलिपिकों को दुबारा परीक्षा से छूट क्यों...✦दिवाली-छठ से पहले शिक्षकों- कर्मियों को मिलेगी सैलरी, शिक्षा मंत्री की पहल पर सरकार का फैसला✦वैभव सूर्यवंशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बिहार सीनियर क्रिकेट टीम के कप्तान बने

‘पटना के LNJP अस्पताल में सभी स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू’, स्वास्थ्य विभाग का दावा

Bihar News: बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि पटना के एलएनजेपी अस्पताल में सभी स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू हैं और मरीजों को हर प्रकार की सुविधाएं मिल रही हैं।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: पटना स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण (एलएनजेपी) अस्पताल को लेकर प्रकाशित खबरों के संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि अस्पताल में सभी प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से संचालित हो रही हैं। मरीजों को ओपीडी, फिजियोथेरेपी, ऑक्यूपेशनल थेरेपी सहित अन्य चिकित्सा सुविधाएं नियमित रूप से उपलब्ध कराई जा रही हैं।



अस्पताल के नए भवन से जुड़ी कुछ व्यवस्थाओं को लेकर उत्पन्न समस्या के संबंध में जानकारी मिलने पर उसके समाधान के लिए बीएमएसआईसीएल के प्रबंध निदेशक (एमडी) ने स्वयं अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के निदेशक एवं संबंधित एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक के बाद ही उत्पन्न समस्या का सोमवार को ही समाधान कर दिया गया है।



नए भवन से संबंधित कुछ व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया जारी है। अस्पताल प्रशासन और संबंधित एजेंसियों के समन्वय से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं चरणबद्ध तरीके से पूरी की जा रही हैं।



विभाग की तरफ से अस्पताल में मरीजों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ और अन्य आवश्यक मानव संसाधनों की उपलब्धता के साथ-साथ उपकरणों और अन्य जरूरतों को भी पूरा किया जा रहा है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता