ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

लोजपा ने चुनाव प्रभारियों का किया एलान, चौधरी महबूब अली कैसर को बंगाल की जिम्मेदारी

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. लोक जनशक्ति पार्टी ने पश्चिम बंगाल, केरल और असम में होने वाले विधानसभा चुनाव 2021 को लेकर बड़ी घोषणा की है. लोक जनशक्ति पार्टी

लोजपा ने चुनाव प्रभारियों का किया एलान, चौधरी महबूब अली कैसर को बंगाल की जिम्मेदारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है. लोक जनशक्ति पार्टी ने पश्चिम बंगाल, केरल और असम में  होने वाले विधानसभा चुनाव 2021 को लेकर बड़ी घोषणा की है. लोक जनशक्ति पार्टी ने पश्चिम बंगाल समेत तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारियों का एलान कर दिया है. पश्चिम बंगाल, असम और केरल में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए प्रभारियों की घोषणा पार्टी के प्रधान महासचिव ने की है.


लोक जनशक्ति पार्टी ने एलजेपी सांसद चौधरी महबूब अली कैसर को पश्चिम बंगाल, कुंवर आसिम खान को केरल और करम श्याम को असम का विधानसभा चुनाव प्रभारी मनोनीत किया है. लोजपा के प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक ने पत्र जारी कर इसकी जानकारी दी कि पार्टी बंगाल समेत इन तीन राज्यों में आगामी विधानसभा में अपना उम्मीदवार उतारेगी. पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में  दोनों स्टेट की सभी सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशियों को चुनाव मैदान में उतारेगी. इसके लिए पार्टी ने तैयारी भी शुरू कर दी है. 


दो दिन पहले लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा था कि वहां के प्रदेश अध्यक्ष ने सुझाव दिया है और वहां मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा. लोजपा भी पश्चिम बंगाल में होने वाले चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारेगी. उन्होंने विधानसभा चुनाव में नया गेम प्लान तैयार किया है. इस फैसले से पार्टी के आधार को बढ़ाने और मजबूत करने में मदद मिलेगी.

टैग्स