ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

एलजेपी में छिड़े घमासान पर तेजप्रताप ने साधी चुप्पी, मीडिया से बोले... हम लोजपा को नहीं जानते

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में छिड़े घमासान पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने चुप्पी साध ली है. मंगलवार को

 एलजेपी में छिड़े घमासान पर तेजप्रताप ने साधी चुप्पी, मीडिया से बोले... हम लोजपा को नहीं जानते
First Bihar
3 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी में छिड़े घमासान पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने चुप्पी साध ली है. मंगलवार को सोनपुर रेफरल अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे तेजप्रताप यादव ने इस दौरान मीडिया से बातचीत की. लोक जनशक्ति पार्टी की टूट पर उन्होंने मीडिया के सवालों से दूरी बना ली और कहा कि वह लोजपा को जानते तक नहीं.

 एलजेपी में छिड़े घमासान पर तेजप्रताप ने साधी चुप्पी, मीडिया से बोले... हम लोजपा को नहीं जानते


मंगलवार को बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव पटना से सारण, सिवान और गोपालगंज दौरे पर निकले. तेजप्रताप यादव ने सोनपुर अनुमंडल अस्पताल, अमनौर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, मरौढ़ा रेफ़रल अस्पताल और तरैया रेफ़रल अस्पताल का निरीक्षण किया. सोनपुर अस्पताल का निरीक्षण कर लौटते समय तेजप्रताप मीडिया से मुखातिब हुए. उन्होंने कहा कि बिहार के सारे अस्पताल कोमा में जा चुके हैं.

 एलजेपी में छिड़े घमासान पर तेजप्रताप ने साधी चुप्पी, मीडिया से बोले... हम लोजपा को नहीं जानते


तेजप्रताप यादव ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा की अस्पताल प्रबंधक को पता होता है कोई मंत्री विधायक आने वाला है. तो उस समय व्यवस्था कर दी जाती है. मंत्री-नेता जब चले जाते हैं तो वही व्यवस्था चरमरा जाती है. उन्होंने कहा कि अस्पतालों के बेड का स्थिति ठीक नहीं है. मरीजों के लिए दवाई, इंजेक्शन और ऑक्सीजन की भी व्यवस्था नहीं है.



तेजप्रताप ने ट्वीट कर लिखा कि 'बात ऐसी है कि 16 साल वाली सुशासनी सरकार की “पागल विकास” हर जगह से ढ़ह-ढ़ह के गिरने लगी है. हवाओं में सरकार चलाते हैं नीतीश कुमार, क्योंकि धरातल पर तो अस्पतालों की हालत नर्क से भी बदतर है. 16 साल की तथाकथित सुशासन में विकास पगलाया हुआ है..! साहिब..! ये जनता झेल रही है आपको, अतः शर्माइये और लोक-कल्याण में इस्तीफ़ा दिजीए..! हर अस्पतालों का हाल बिहार के वर्तमान स्वास्थ्य मंत्री के जैसा है “बिल्कुल सोया हुआ”।"

टैग्स