ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

दलित-सवर्ण समीकरण के बूते चिराग रोशन करेगी LJP, पार्टी के इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद लोक जनशक्ति पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है. पार्टी के सुप्रीमो चिराग पासवान एलजेपी के अंदर सवर्ण और दलित का गठ

दलित-सवर्ण समीकरण के बूते चिराग रोशन करेगी LJP, पार्टी के इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद लोक जनशक्ति पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटी हुई है. पार्टी के सुप्रीमो चिराग पासवान एलजेपी के अंदर सवर्ण और दलित का गठजोड़ को मजबूत करने में जुटे हुए हैं. दोनों ही समुदायों से आने वाले नेताओं को सोमवार को चिराग पासवान ने बड़ी जिम्मेदारी दी. 


लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने संजय सिंह को लोजपा प्रदेश संगठन मंत्री की बड़ी जिम्मेदारी दी. इसके अलावा संजय रबिदास को एलजेपी के प्रदेश सदस्यता अभियान का अध्यक्ष बनाया गया, जिनके ऊपर संगठन के विस्तार और पार्टी में ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की जिम्मेदारी है. इस तरह चिराग पासवान ने विधानसभा चुनाव से सीख लेते हुए दलित-सवर्ण समीकरण के बूते पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुए हैं. 


गौरतलब हो कि इससे पहले भी एलजेपी में राजू तिवारी और संजय पासवान बड़ी जिम्मेदारी दी जा चुकी है. लेकिन अब पासवान के साथ-साथ रबिदास को भी पार्टी में जोड़ने की क़वायद शुरू हो गई है. इसी समीकरण के बलबूते चिराग पासवान पार्टी को आगे ले जाने की तैयारी में हैं. 

टैग्स