ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

रामविलास पासवान को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान, बेटे चिराग ने लिया अवार्ड

PATNA : इस साल देश के 119 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया. लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और दिवंगत नेता राम विलास पासवान को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया ग

रामविलास पासवान को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान, बेटे चिराग ने लिया अवार्ड
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस साल देश के 119 हस्तियों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया. लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और दिवंगत नेता राम विलास पासवान को पद्म भूषण सम्मान से सम्मानित किया गया. रामविलास पासवान को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया है. स्व. रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने यह सम्मान ग्रहण किया.


रामविलास पासवान को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान, बेटे चिराग ने लिया अवार्ड


कोरोना काल के बाद इस साल 2021 में पद्म पुरुष्कार दिये गया. राष्ट्रपति भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों ये पुरुष्कार दिये जा रहे हैं. जहां सभी सम्मानित किये गये. बता दें कि पिछले साल 2020 में कोरोना संक्रमण के कारण इस कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया जा सका था.


केंद्र सरकार की ओर से पद्म सम्मान के लिए जारी सूची के अनुसार इस बार बिहार के पांच लोगों को पुरस्कार के लिए नामित किया गया है. जिनमें दिवंगत रामविलास पासवान को पद्मभूषण के अलावा स्व. मृदुला सिन्हा समेत चार लोगों को पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया जायेगा. पद्मश्री सम्मान पाने वाले बिहारियों में चिकित्सक डॉ दिलीप कुमार सिंह, मधुबनी पेंटिंग की कलाकार दुलारी देवी और कलाकार रामचंद्र मांझी शामिल हैं. 


पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को जनसेवा के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया. बता दें कि बिहार के पांच हस्तियों का चयन इस बार पद्म सम्मान के लिए किया गया था. जिनमें लोजपा संस्थापक के साथ ही गोवा की पूर्व राज्यपाल मृदुला सिन्हा भी शामिल हैं. मृदुला सिन्हा को मरणोपरांत पद्म श्री सम्मान दिया गया है.


बिहार के नेता व केंद्र सरकार में कई बार मंत्री रहे रामविलास पासवान को इस बार पद्म भूषण अवार्ड दिया गया. लोजपा संस्थापक को मरणोपरांत यह सम्मान दिया गया. राष्ट्रपति भवन में यह सम्मान दिया गया. बता दें कि रामविलास पासवान का निधन पिछले साल 2020 में हो गया है. उन्हें दलितों का बड़ा नेता माना जाता रहा. उनके निधन के बाद से उन्हें भारत रत्न देने की मांग भी उठती रही है.


जानकारी हो कि इस साल 119 हस्तियों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया गया. इस बार 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. सम्मानित होने वाली हस्तियों में 29 महिलाएं भी शामिल हैं. 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हस्तियों को सम्मानित किया.