ब्रेकिंग
बख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतसासाराम में बोलेरो-ऑटो की टक्कर: CRPF जवान की मौत, पत्नी और दो बच्चों समेत 5 घायलस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजा

BIHAR NEWS : बिहार डाक विभाग में ड्राइवर की नौकरी के लिए बड़े पैमाने पर भर्ती, शुरू हुआ आवेदन

PATNA : डाक विभाग में काम करने वाले लोगों के लिए यह काफी अच्छी खबर है। डाक विभाग के बिहार सर्कल ने विभिन्न डिवीजनों में स्टाफ ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर द

BIHAR NEWS : बिहार डाक विभाग में ड्राइवर की नौकरी के लिए बड़े पैमाने पर भर्ती, शुरू हुआ आवेदन
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : डाक विभाग में काम करने वाले लोगों के लिए यह काफी अच्छी खबर है। डाक विभाग के बिहार सर्कल ने विभिन्न डिवीजनों में स्टाफ ड्राइवर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तलाश में हैं और ड्राइविंग में अनुभव रखते हैं, उनके लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इसके तहत कुल 19 रिक्तियों के लिए आवेदन दिया गया। 


वहीं, उम्मीदवार 12 जनवरी 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। 10वीं पास और तीन साल के ड्राइविंग अनुभव वाले उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। इसमें 17 पद सामान्य वर्ग के लिए हैं। इसके आलावा 01 पद ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग) के लिए आरक्षित है और 01 पद एसटी (अनुसूचित जनजाति) वर्ग के लिए आरक्षित है।


यह वैकेंसी बिहार सर्कल के विभिन्न डिवीजनों के लिए निकाली गई है, जिनमें पटना डिवीजन,गया डिवीजन, भोजपुर, रोहतास, बेगूसराय, दरभंगा मोतिहारीऔर अन्य प्रमुख डिवीजन शामिल हैं। इसके लिए शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास हो और उनके पास लाइट और हैवी मोटर वाहन का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। इसके अलावा इनके पास कम से कम तीन साल का ड्राइविंग अनुभव होना चाहिए।


इधर, उम्मीदवार 12 जनवरी 2025 तक डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.indiapost.gov.in से आवेदन फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। इसके बाद भरे हुए आवेदन पत्र के साथ स्वप्रमाणित दस्तावेज, जिसमें शैक्षणिक प्रमाण पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, अनुभव प्रमाण पत्र पासपोर्ट साइज फोटो को स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट के माध्यम से भेजें। इसको लेकर आवेदन पत्र भेजने का पता:"असिस्टेंट डायरेक्टर, ऑफिस ऑफ चीफ पोस्टमास्टर जनरल, बिहार सर्कल, पटना-800001"।