ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

कोर्ट ने भी माना लालू परिवार नौकरी के बदले जमीन मामले में दोषी, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री ने बोला हमला, कहा..लालू परिवार और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पूरक

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लालू परिवार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो जिन-जिन गरीबों के जमीन उन्होंने लिखवाने का काम अपने परिवार के नाम पर किया है उन लोगों को जमीन सार्वजनिक रूप से वापस करने का ऐलान करें.

bihar
लालू परिवार पर जोरदार हमला
© social media
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: राउज एवेन्यू स्थित स्पेशल कोर्ट ने लालू यादव तेजस्वी यादव और उनके परिवार के सदस्यो के खिलाफ रेलवे के चतुर्थ श्रेणी में नौकरी देने के बदले जमीन लिखवाने के दोषी मानते हुए आरोप तय करने का आदेश सुनाया..राउज एवेन्यू कोर्ट के आदेश पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि लालू परिवार और भ्रष्टाचार एक दूसरे के पूरक है.. आज कोर्ट ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि लालू परिवार नौकरी के बदले जमीन लिखवाने के मामले में प्रथम दृश्यटया दोषी है और उनके खिलाफ ट्रायल चलेगा।


केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि लालू परिवार भ्रष्टाचार में लिप्त है और भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं यह पूरा बिहार जानता है और आज कोर्ट ने भी इस बात पर मोहर लगा दी है। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब कोर्ट ने लालू यादव को और उनके परिवार को भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाया है.. इससे पहले चारा घोटाला हो, अलकतरा घोटाला हो, दूध घोटाला हो लालू यादव परिवार और लालू यादव भ्रष्टाचार में लिप्त पाए गए हैं।


बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और उजियारपुर से लोकसभा सांसद नित्यानंद राय ने कहा कि तेजस्वी यादव, लालू यादव के पद चिन्हों पर ही चलने का काम कर रहे हैं और पूरी तरह से भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे हुए हैं.. बिहार की जनता इस बात को भली-भांति जानती है इसीलिए अभी हाल के विधानसभा चुनाव में बिहार की जनता ने इन्हें पूरी तरह से खारिज कर दिया और लालू परिवार को घर में बिठाने का काम किया है।


केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने लालू परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव और तेजस्वी यादव ने गरीब गुरबा को सत्ता में रहकर लूटने का काम किया है। गरीबों का शोषण करना लालू परिवार के फितरत रही है ।यह तो एक छोटा सा उदाहरण है जिसमें कोर्ट ने लालू यादव और उनके परिवार को दोषी पाया है। तेजस्वी यादव और लालू यादव का  बुनियादी मकसद अपने परिवार का विकास करना और गरीबों का शोषण करना है..


केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने लालू परिवार को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनमें हिम्मत है तो जिन-जिन गरीबों के जमीन उन्होंने लिखवाने का काम अपने परिवार के नाम पर किया है उन लोगों को जमीन सार्वजनिक रूप से वापस करने का ऐलान करें.