ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

पटना पहुंचने वाले हैं Lalu Yadav, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में होना है शामिल

PATNA : RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना पहुंचने वाले हैं। गुरुवार को पटना में आयोजित होने वाली आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लालू यादव शामिल होंगे। इस बैठक को लेकर पा

पटना पहुंचने वाले हैं Lalu Yadav, RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में होना है शामिल
First Bihar
3 मिनट

PATNA : RJD सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पटना पहुंचने वाले हैं। गुरुवार को पटना में आयोजित होने वाली आरजेडी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लालू यादव शामिल होंगे। इस बैठक को लेकर पार्टी के स्तर पर तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आरजेडी सूत्रों के अंदरखाने से जो खबर सामने आ रही है उसके मुताबिक लालू प्रसाद यादव आज देर शाम पटना पहुंच सकते हैं। अगर लालू आज किसी कारणवश पटना नहीं आए तो हर हाल में वह कल यानी बुधवार को पटना पहुंच जाएंगे। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पहले ही पहुंच चुके हैं।


आपको बता दें कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अपने छोटे बेटे तेजस्वी यादव की शादी के ठीक पहले पटना से दिल्ली चले गए थे। दिल्ली में ही तेजस्वी की शादी सादगी के साथ आयोजित की गई और उसके बाद राबड़ी देवी अपनी नई बहू को लेकर पटना आई थी लेकिन लालू यादव लगातार दिल्ली में ही रहे। लालू यादव दिल्ली के डॉक्टरों से लगातार संपर्क में है और इन्हीं डॉक्टरों की तरफ से उनका इलाज किया जा रहा है। लेकिन अब पार्टी की तरफ से 10 फरवरी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई है। लालू यादव इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे और पटना के बड़े होटल मौर्य में इसका आयोजन होगा।


लंबे अरसे बाद आरजेडी सुप्रीमो अपनी पार्टी की कार्यकारिणी में मौजूद रहेंगे और इस दौरान भविष्य को लेकर आरजेडी की रणनीति का खाका वह सामने रखेंगे। लालू प्रसाद यादव अपनी पार्टी के प्रमुख नेताओं को यह बताएंगे कि बिहार के साथ-साथ देश में आगे की राजनीति किस रास्ते पर होगी। बिहार में जातीय जनगणना समेत अन्य मसलों पर लालू यादव संघर्ष की रूपरेखा का ऐलान कर सकते हैं। 


कार्यकारिणी के बैठक से ठीक पहले आरजेडी में संगठन चुनाव और सदस्यता अभियान की शुरुआत होनी है। पहले सदस्यता अभियान की शुरुआत होगी। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के साथ अब्दुल बारी सिद्दीकी, श्याम रजक और भोला यादव जैसे नेताओं ने इस पूरी प्रक्रिया की समीक्षा की है। पटना के मौर्य होटल में कार्यकारिणी की बैठक को लेकर तैयारियां चल रही है और आज शाम के बाद पटना के सभी प्रमुख सड़कों और चौराहों पर पोस्टर बैनर लगने भी शुरू हो जाएंगे।

टैग्स