ब्रेकिंग
लेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशलेसी सिंह बनीं 8वीं बार मंत्री, बिहार की राजनीति में रचा इतिहासमुजफ्फरपुर के एक होटल में हो गया बड़ा कांड: शादी का झांसा देकर युवती से दरिंदगी, प्रेमी गिरफ्तारबिहार में मिड डे मील खाने के बाद 250 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ी, स्कूल में मचा हड़कंपतमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस: थलापति विजय की TVK बहुमत से दूर, गवर्नर ने दोबारा लौटाया; क्या हैं विकल्प?बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेश

लालू को पैदल जाना पड़ा ED ऑफिस तो भड़की बेटी, कहा... मेरे पापा को कुछ हुआ तो ...

PATNA : लालू प्रसाद यादव से जमीन के बदले नौकरी घोटाले के आरोपों को लेकर आज ईडी पूछताछ कर रही है। ईडी की टीम पिछले तीन घंटे से लालू यादव से पूछताछ कर रही है। इस दौरान राजद के विधायक

लालू को पैदल जाना पड़ा ED ऑफिस तो भड़की बेटी, कहा... मेरे पापा को कुछ हुआ तो ...
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : लालू प्रसाद यादव से जमीन के बदले नौकरी घोटाले के आरोपों को लेकर आज ईडी पूछताछ कर रही है। ईडी की टीम पिछले तीन घंटे से लालू यादव से पूछताछ कर रही है। इस दौरान राजद के विधायक, विधानपार्षद और खुद उनकी बड़ी बेटी मीसा भारती बाहर में बैठी हुई है। इन सब के बीच ईडी दफ्तर पहुंचने के बाद लालू प्रसाद यादव के साथ आज कुछ अजीबोगरीब वाकया हुआ।  लालू प्रसाद की गाड़ी को ED के कैंपस में प्रवेश नहीं मिला। आधे घंटे तक ED गेट पर उनकी गाड़ी खड़ी रही। 


वहीं, गाड़ी में बैठे इंतजार करने के बाद लालू यादव को गाड़ी से उतरकर आखिरकार पैदल ही ED कैंपस में दाखिल होना पड़ा। इस बीच ED दफ्तर के बाहर हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा रहा।  लालू के साथ ED दफ्तर में अंदर गईं उनकी बेटी और राज्यसभा सांसद मिसा भारती को ED अधिकारियों ने बाहर निकाल दिया। ED दफ्तर से मीसा भारती को आखिरकार बाहर आना पड़ा। 


ऐसे में इस पुरे घटनाक्रम पर लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने ट्वीट किया है। रोहिणी ने सोशल मीडिया के जरिये कहा है कि उनके पिता के साथ अमानवीय व्यवहार ईडी के अधिकारियों की ओर से किया गया। रोहिणी ने कहा है कि, ‘आप सब को पता है पापा की हालात, बिना सहारे चल नहीं सकते फिर भी बिना उनके सहायक के गेट के अंदर घुसा लिया'। 


रोहिणी ने लोगों से इस सिलसिले में मदद मांगी है। रोहिणी ने कहा कि ईडी के अधिकारियों के सामने गुहार लगाने के बाद भी उनकी बहन मीसी भारती को एक सहायक के तौर पर अंदर नहीं जाने दिया। रोहिणी ने कहा है कि ‘अगर मेरे पापा को खरोच आया तो मेरे से बुरा कोई नहीं होगा’. रोहिणी ने उनके शब्दों को नोट कर रख लेने की बात की है। 


साथ ही रोहिणी ने लालू प्रसाद यादव को कुछ भी होने परइसका ज़िम्मेदार ‘गिरगिट’ के साथ-साथ सीबीआई, ईडी और इनके ‘मालिक’ को कहा है. गिरगिट से रोहिणी का इशारा बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तरफ था। नीतीश कुमार ने कल ही महागठबंधन का साथ छोड़कर एनडीए का दामन थाम लिया। वहीं ईडी का मालिक राष्ट्रीय जनता दल गृहमंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी को कहती रही है।  

संबंधित खबरें