ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

लालू के बेल की खबर नीतीश कुमार को नहीं, मीडिया ने पूछा तो बोले- हमको मालूम नहीं, चलिये इ सब चीज तो...

PATNA : चारा घोटाले मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव को आज हाईकोर्ट से बेल मिल गयी. लेकिन उनके सियासी भाई नीतीश कुमार को इसकी खबर नहीं मिली. मीडिया ने आज उनसे पूछा कि ला

लालू के बेल की खबर नीतीश कुमार को नहीं, मीडिया ने पूछा तो बोले- हमको मालूम नहीं, चलिये इ सब चीज तो...
First Bihar
3 मिनट

PATNA : चारा घोटाले मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव को आज हाईकोर्ट से बेल मिल गयी. लेकिन उनके सियासी भाई नीतीश कुमार को इसकी खबर नहीं मिली. मीडिया ने आज उनसे पूछा कि लालू जी को बेल मिल गयी है, नीतीश बोले-हमको मालूम नहीं.


आधा लाइन बोले, आधा मुंह में ही रखकर चले गये नीतीश
दरअसल बिहार में आज कोरोना को लेकर सर्वदलीय बैठक थी. बैठक के बाद जब नीतीश कुमार बाहर निकले तो मीडिया ने पूछा कि लालू यादव को बेल मिल गयी है, आपकी क्या प्रतिक्रिया है? नीतीश बोले “हमको मालूम नहीं, चलिये, इ सब चीज तो...उनका और कोर्ट का है.....”


आधा लाइन बोलकर औऱ आधा मुंह में ही रखकर नीतीश कुमार गाड़ी में जा बैठे औऱ फिर उनका काफिला निकल गया. जाहिर था नीतीश कुमार लालू यादव के बारे में कुछ नहीं बोलना चाह रहे थे. लिहाजा जब वे बड़े आराम से मीडिया से आराम से बात कर रहे थे तभी बीच में  लालू की बेल का जिक्र आय़ा और फिर नीतीश अचानक से मीडिया के सामने से निकल गये.


नीतीश की मुश्किलें बढेंगी?
सियासी गलियारे में सवाल ये उठ रहा है कि क्या लालू प्रसाद यादव के बाहर आने के बाद नीतीश कुमार की मुश्किलें बढ़ेंगी. नीतीश कुमार पहले से ही बीजेपी से परेशान हैं औऱ ये बात जगजाहिर है. राहत की बात ये थी कि विपक्ष ज्यादा मजबूती से उनकी घेराबंदी नहीं कर पा रहा था. लेकिन अब लालू बाहर होंगे. सियासी जानकार ये मानते हैं कि लालू यादव अभी भी बिहार में सियासत के सबसे माहिर खिलाड़ी हैं. 


स्वाभाविक है जब लालू बाहर होंगे तो सरकार में बैठे लोगों की मुसीबतें बढ़ेंगी. बिहार में एनडीए की सरकार के पास विधायकों की संख्या भी बहुत ज्यादा नहीं है. सत्ता पक्ष औऱ विपक्ष में फासला बेहद कम है. सरकार में शामिल दोनों छोटी पार्टियां लगातार अपनी नाराजगी भी जाहिर करती रही हैं. जब लालू बाहर होंगे तो बहुत कुछ खेल हो सकता है. खेल जैसा भी हो लेकिन दिलचस्प होगा.

टैग्स