ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

लालू के सबसे करीबी वकील का निधन, नहीं रहे प्रधान अपर महाधिवक्ता चितरंजन सिन्हा

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेहद करीबी वकील चितरंजन सिन्हा का निधन हो गया है. चारा घोटाला मामले सहित अन्य मुकदमों में लालू यादव के वकील रहे चितरंजन सिन्हा का 74 वर्ष की

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद के बेहद करीबी वकील चितरंजन सिन्हा का निधन हो गया है. चारा घोटाला मामले सहित अन्य मुकदमों में लालू यादव के वकील रहे चितरंजन सिन्हा का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. उन्होंने बेंगलुरू के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली.


बिहार सरकार के प्रधान अपर महाधिवक्ता चितरंजन सिन्हा पटना हाईकोर्ट के वरिष्ठ वकीलों में गिने जाते थे. कानूनी जानकार के तौर पर उनकी बड़ी प्रतिष्ठा थी और चारा घोटाले के कई मामलों में लालू के वकील होने के कारण वह चर्चित रहे. चितरंजन सिन्हा ने पटना के अलावे रांची और दिल्ली तक लालू यादव के मुकदमों को देखा. बिहार में आरजेडी गठबंधन की सरकार के दौरान उनको प्रधान अपर महाधिवक्ता नियुक्त किया गया था और अभी भी उस पद पर वह बने हुए थे. 


उनके निधन की खबर से पूरे न्यायिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई है. महाधिवक्ता ललित किशोर, वरीय अधिवक्ता पीके शाही, कृष्णा प्रसाद सिंह, योगेश चंद्र वर्मा, यदुवंश गिरी, श्याम किशोर शर्मा, प्रभाकर टेकरीवाल, देवेंद्र प्रसाद सिन्हा समेत अन्य वकीलों ने चितरंजन सिन्हा के निधन पर श्रद्धांजलि व्यक्त करते हुए शोक जताया है.