ब्रेकिंग
राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग राहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग

लालू ने झूठ बोला था कि 'हेमा मालिनी' के गाल की तरह बिहार की सड़क बना दूंगा, बोले BJP नेता..लेकिन हम सड़कों को 'प्रियंका गांधी' के गाल जैसा जरूर बना देंगे

BJP नेता ने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान दिया है। साथ ही राजद सुप्रीमो लालू यादव को भी झूठा करार दिया है। खुले मंच से यह कह दिया कि लालू ने झूठ बोला था कि 'हेमा मालिनी' के गाल की तरह बिहार की सड़क बनाएंगे।

BIHAR POLITICS
BJP नेता के बिगड़े बोल
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी को लेकर विवादित बयान देकर कालकाजी से भाजपा उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी घिर चुके हैं। चुनाव प्रचार के दौरान बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की भी चर्चा की। कहा कि लालू ने झूठ बोला था कि बिहार की सड़कों को वो हेमा मालिनी के गाल की तरह बना देंगे। लालू ऐसा नहीं कर पाये लेकिन मैं विश्वास दिलाता हूं कि कालकाजी की सड़कों को प्रियंका गांधी के गालों की तरह जरूर बना देंगे। बीजेपी नेता के इस विवादित बयान को लेकर कांग्रेस हमलावर हो गयी है। इसे महिलाओं का अपमान बताते हुए घटिया आदमी की मानसिकता करार दी है।


बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार कर रहे थे। तभी उन्होंने मंच से  लालू ने कहा था कि बिहार की सड़कों को मैं हेमा मालिनी के गाल की तरह बना दूंगा। लालू ने झूठ बोला था नहीं बना पाया लेकिन मैं आपकों विश्वास दिलाता हूं कि जैसे ओखला की सड़के हमने बनवाई..संगम विहार की सड़के बना दिये..इसी प्रकार से कालकाजी सुधार केंद्र के सामने वाली, बराबर वाली, अंदर वाली सारी की सारी सड़कें प्रियंका गांधी की गाल जैसी जरूर बना देंगे।


 बीजेपी नेता के इस विवादित बयान पर कांग्रेस हमलावर हो गयी है कांग्रेस ने कहा कि यह घटिया आदमी की मानसिकता है बीजेपी नेता को अपने इस बयान को लेकर प्रियंका गांधी से माफी मांगनी होगी। वही आप नेता ने कहा कि ऐसे नेताओं के हाथ में दिल्ली की महिलाओं का सम्मान कैसे सुरक्षित रहेगा। दरअसल दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने यह बातें कही। 


दरअसल कुछ दिनों बाद दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो जाएगा। लेकिन अभी से ही चुनाव प्रचार और बयानबाजी शुरू हो गयी है। कालकाजी विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी अपने बयानों को लेकर एक बार फिर चर्चा में आ गये हैं। प्रियंका गांधी के विवादित बयान देने के बाद कांग्रेस बीजेपी नेता पर हमलावर हो गयी है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने बीजेपी नेता के इस बिगड़े बोल को सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शेयर करते हुए लिखा कि यह बदतमीजी सिर्फ इस घटिया आदमी की ही मानसिकता नहीं दिखाती। इसके मालिकों की यही असलियत है। ऊपर से लेकर नीचे तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्कार आपको बीजेपी के इन ओछे नेताओं में दिख जाएंगे।  

टैग्स