ब्रेकिंग
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनल

BIHAR ELECTION : सूर्यगढ़ा में ललन सिंह की हुंकार, मैं गारंटी देता हूं, डरने की जरूरत नहीं EBC का कोई नहीं कर सकता बाल बांका, कुछ लोग के दबाने की मंशा नहीं होगी कामयाब

BIHAR ELECTION : वहीं चानन का इलाका है।जहां राजद के लोग स्कॉर्पियो के दोनों तरफ का शीशा खोलकर हथियार लहराते हुए निकलते थे। इतना ही नहीं यहां राजद के लोगों का इतना अटका है।

ललन सिंह
ललन सिंह
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

BIHAR ELECTION :  बिहार में सत्तारूढ़ दल जेडीयू के कद्दावर नेता ललन सिंह आज अपने संसदीय इलाके में मौजूद हैं। इसके साथ ही वह राजद से पाला बदलकर सत्तारूढ़ दल के साथ आए विधायक प्रहलाद यादव के इलाके में एक कार्यक्रम में शामिल थे। इस दौरान उन्होंने इशारों-इशारों में यह संकेत दे दिया है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में प्रहलाद यादव को एनडीए का कैंडिडेट नहीं बनाया जाएगा।


दरअसल, फ़र्स्ट बिहार  ने आपको सबसे पहले यह बताया था कि इस बार का चुनाव प्रहलाद यादव के लिए इतना आसान नहीं होने वाला है। इसकी वजह यह थी कि जब ललन सिंह से इस इलाके के कैंडिडेट को लेकर पिछले दिनों सवाल किया गया तो उन्होंने सीधे -सीधे तो किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन यह जरूर कहा कि इस बार आतंक फैलाने वाले को टिकट नहीं दिया जाएगा। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा था कि कुछ लोग आतंक फैलाने वाली पार्टी के साथ रहकर लखीसराय और सूर्यगढ़ा इलाके में खूब आतंक फैलाते हैं। इसलिए जनता भी चाहती है कि आतंक फैलाने वाले को दूर किया जाए। इसके बाद अब आज उन्होंने एक बार फिर साफ कर दिया है कि सूर्यगढ़ा सीट से प्रहलाद यादव को एनडीए से सिंबल नहीं दिया जाएगा।


जानकारी हो कि केंद्रीय मंत्री ललन सिंह आज अपने संसदीय इलाके के सूर्यगढ़ा विधानसभा के चानन इलाके में मौजूद थे। जहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि यह वही चानन का इलाका है, जहां लोग शाम को घर से बाहर निकलने से डरते थे। लोग सोचते थे कि शाम के समय यहां न जाएं। यहां अतिपिछड़ा समाज के लोगों के साथ राजद के लोग दबंगई करते थे। लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है। मैं यानी ललन सिंह गारंटी देता हूं और यह ललन सिंह की गारंटी है कि अब EBC समाज के लोगों को डरने की जरूरत नहीं है। अब EBC का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकता। आज भी कुछ लोग दबाने की मंशा रखते हैं, लेकिन उनकी यह मंशा कामयाब नहीं होगी।


उन्होंने कहा कि चानन में आतंक ऐसा था कि राजद के लोग स्कॉर्पियो के दोनों तरफ के शीशे खोलकर हथियार लहराते हुए निकलते थे। इतना ही नहीं, यहां राजद के लोगों ने आम जनता को इतना परेशान किया था कि वह भय से कुछ बोल भी नहीं पाते थे। लेकिन आज जब हम इस इलाके के सांसद बने तो इसका नक्शा ही बदल गया। अब यहां के लोग किसी से डरते नहीं हैं और अतिपिछड़ा समाज के लोगों को भी राजद वालों से डरने की जरूरत नहीं है। यह ललन सिंह का कहा गया है कि कोई भी अब यहां आतंक नहीं फैला सकता।

संबंधित खबरें