ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतसुप्रीम कोर्ट पहुंचा भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, न्यायिक जांच और पुलिस कर्मियों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांगबेगूसराय गैंगरेप और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर पप्पू यादव ने सम्राट सरकार को घेरा, दोनों केस में स्पीडी ट्रायल और न्यायिक जांच की मांगनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौत

लाल निशान के ऊपर पहुंची गंगा, कई जिलों में बाढ़ का खतरा

PATNA : गंगा समेत सूबे की नदियों में उफान जारी है। गंगा समेत 10 बड़ी नदियां खतरे के निशान से ऊपर है। इसके साथ ही बूढ़ी गंडक, पुनपुन और घाघरा नदी भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गयी।<

लाल निशान के ऊपर पहुंची गंगा, कई जिलों में बाढ़ का खतरा
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : गंगा समेत सूबे की नदियों में उफान जारी है। गंगा समेत 10 बड़ी नदियां खतरे के निशान से ऊपर है। इसके साथ ही बूढ़ी गंडक, पुनपुन और घाघरा नदी भी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गयी।


वहीं गंडक, कोसी, बागमती, अधवारा, लखनदेई व परमान नदी पहले से खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। सोन नदी का जलस्राव कम होने के बाद एक बार फिर से तेजी से चढ़ने लगा है। शनिवार की शाम तक उसका जलस्राव 55 हजार क्यूसेक से बढ़कर 1.10 लाख हो गया था।


शनिवार को गंगा नदी भोजपुर और पटना के दीघा में भी खतरे के निशान के पार हो गयी। भोजपुर में नदी खतरे के निशान से 5 सेंटीमीटर जबकि दीघा में 3 सेमी ऊपर बह रही है। अब गंगा पटना में तीनों स्थानों दीघा के अलावा गांधी घाट और हाथीदह में लाल निशान के ऊपर पहुंच गयी है। भागलपुर, कहलगांव में वह पहले ही लाल निशान से ऊपर है।


नेपाल के तराई वाले इलाकों और उत्तर बिहार के मैदानी क्षेत्रों में हो रही लगातार बारिश के बाद बिहार की नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है। कोसी सुपौल, भागलपुर, कटिहार व खगड़िया में, बागमती सीतामढ़ी और मुजफ्फरपुर में, गंडक नदी गोपालगंज में, बूढ़ी गंडक खगड़िया में, लखनदेई नदी मुजफ्फरपुर में, घाघरा सारण में, परमान नदी पूर्णिया में लाल निशान से ऊपर बह रही है। इन सबका जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।