ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

क्यों वायरल हो रहा है अब्दुल बारी सिद्दीकी का महीनों पुराना वीडियो

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से पहले आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. 12 सेकेंड के इस वीडियो में अब्दुल बारी सिद्दीक

क्यों वायरल हो रहा है अब्दुल बारी सिद्दीकी का महीनों पुराना वीडियो
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से पहले आरजेडी नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है. 12 सेकेंड के इस वीडियो में अब्दुल बारी सिद्दीकी डिप्टी सीएम सुशील मोदी से हंसी-मजाक करते दिख रहे हैं. इस दौरान सिद्दीकी ये बोल रहे हैं कि आप लोगों का तो अगले पांच का गारंटी है, हम लोगों का कोई गारंटी है क्या? इस वीडियो के वायरल होने के बाद सुशील मोदी ने बयान जारी कर कहा है कि वीडियो सही है. हालांकि फर्स्ट बिहार इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता. ये भी नहीं पता चल पा रहा है कि सिद्दीकी ने किस संदर्भ में ये बातें कहीं थी. क्योंकि एक लंबे वीडियो का सिर्फ 12 सेकेंड काट कर वायरल किया जा रहा है.




अजय आलोक ने ट्वीट किया वीडियो
जेडीयू नेता अजय आलोक ने इस वीडियो को ट्वीट किया है. अजय आलोक ने ट्वीटर पर लिखा है. “12 सेकंड लगा अब्दुल बारी साहब को ये बताने में की नीतीश जी फिर आ रहे हैं. तो तेजू बाबा अभी संघर्ष लम्बा हैं गंदी आदतें छोड़ो और दूध दही खाओ.”


जेडीयू नेता दावा कर रहे हैं आरजेडी के बड़े नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी कि नीतीश कुमार फिर से मुख्यमंत्री बन रहे हैं. जेडीयू के नेता इस वीडियो को खूब शेयर भी कर रहे हैं.


फर्स्ट बिहार ने इस वीडियो के बारे में जांच पड़ताल की तो पता लगा कि ढ़ाई महीने पहले यानि 3 अगस्त को पटना के ज्ञान भवन में बिहार विधानसभा का मॉनसून सत्र हुआ था. वीडियो के बैक ग्राउंड में ज्ञान भवन ही दिख रहा है. लेकिन बातचीत किस संदर्भ मे हो रही थी इसकी पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता.


उधर, वायरल किये जा रहे इस वीडियो में मौजूद सुशील मोदी ने अस्पताल से अपना वीडियो भेजा है.


सुशील मोदी ने दावा किया है कि ढ़ाई महीने पहले ही अब्दुल बारी सिद्दीकी ने आरजेडी की हार स्वीकार कर ली थी. सुशील मोदी कोरोना से संक्रमित होने के कारण अस्पताल में भर्ती हैं. उन्होंने वहीं से अपना वीडियो भेजा है. उन्होंने अपने वीडियो में कहा है कि पिछले दिनों जब ज्ञान भवन में विधानसभा का सत्र चल रहा था तो नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने उनसे कहा था कि आप लोगों का तो पांच साल के लिए लौटने की गारंटी है, हम लोगों की क्या गारंटी है?



टैग्स